आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी का आरएसएस-बीजेपी पर हमला, कहा- इनके मंसूबे खतरनाक

आरक्षण पर चर्चा को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो बयान दिया है उस पर विपक्ष लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय बीजेपी सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।” उन्होंने आगे कहा, “बहस तो शब्दों का बहाना है मगर आरएसएस-बीजेपी का…

पिता – तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?  , पढ़िए मजेदार चुटकुले

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे… फिर समय आया लोग प्यार हो जाते थे… अब तो समय वो है,  जब प्यार में लोग… तोतले हो जाते हैं… ‘अले मेला बाबू… गुच्छा हो गया’!!!  …………………………………………………………………………………… 2.  पढ़ाई और जिम हमेशा ‘कल’ से शुरू होते हैं…  . और… .  सिगरेट और शराब भी ‘कल से ही’ छोड़ी जाती है।  और इतना तो पता ही होगा कि ‘कल’ तो कभी आता नहीं है…!!!  …………………………………………………………………………………… 3. पिता – तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?  बेटा – सर ने कहा है कि…

Aksai chin है UT लद्दाख का हिस्सा, चीन को इसलिए लगी है मिर्ची

संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित कर भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनने के भारत सरकार के फैसले का विरोध में पाकिस्तान में रोना जायज है, लेकिन चीन क्यों रो रहा है यह जानना अधिक दिलचस्प है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती की वजह भारतीय केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का विस्तार वाला हिस्सा है, जिसे अक्साई चिन कहा जाता है। अक्साई चिन पर अभी चीन का कब्जा है, जिसे एक संधि के जरिए उसने पाकिस्तान से ले लिया था। केंद्रशासित प्रदेश के रूप पुनर्गठन होने…

गिरिराज का नया नारा, ‘जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार’

जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘फायर ब्रांड’ नेता गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है। पाकिस्तान को लेकर अक्सर बयान देने वालों में शुमार गिरिराज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर नया नारा दिया है। उन्होंने लिखा, “जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार।” इस ट्वीट को लेकर अटकलें लगाई जा…

इनकम टैक्स घटाने की सिफारिश, DTC समिति ने वित्त मंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट

नई दिल्ली: इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की सिफारिश की गई है। डायरेक्ट टैक्स कोड (DTC) पर गठित समिति ने इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की सिफारिश की है। समिती ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंप दी है। समिती की इस सिफारिश पर वित्त मंत्रालय का क्या फैसला होगा ये तो आने वाले वक्त में पता चल पाएगा। समिति ने इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की सिफारिश की है। वहीं सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 25 फीसदी करने की सिफारिश की है। टास्क फोर्स का…

जानिए, क्यों साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नेहरू को कहा अपराधी !

नई दिल्ली।। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरु को अपराधी की संज्ञा दी है। शिवराज ने नेहरू को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारे हिंदुस्तान को जो भी हानि पहुंचाएगा , हमारे हिंदुस्तान को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें में कोई शक नहीं है। आपको बता दें कि…

बहुत सुन्दर कथा

एक महिला रोज मंदिर जाती थी ! एक दिन उस महिला ने पुजारी से कहा अब मैं मंदिर नही आया करूँगी ! इस पर पुजारी ने पूछा – क्यों ? तब महिला बोली – मैं देखती हूँ लोग मंदिर परिसर में अपने फोन से अपने व्यापार की बात करते हैं ! कुछ ने तो मंदिर को ही गपशप करने का स्थान चुन रखा है ! कुछ पूजा कम पाखंड,दिखावा ज्यादा करते हैं ! इस पर पुजारी कुछ देर तक चुप रहे फिर कहा – सही है ! परंतु अपना अंतिम…

राज ठाकरे को नोटिस, कांग्रेस और NCP ने बीजेपी पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को ईडी द्वारा भेजे गये नोटिस के खिलाफ विपक्ष की त्योंरियां चढ़ गयी है। इस नोटिस का कांग्रेस और एनसीपी दोनों ने विरोध किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए जहां इसे बदले की कहा तो वहीं एनसीपी ने सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयत्न बताया। क्या कहा NCPनेता ने?  एनसीपी के प्रवक्ता और मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश भर के विभिन्न एजेंसियों का उपयोग करके अपने विरोधियों को…

शांति प्रक्रिया से कश्मीर मुद्दे को जोड़ना अफगानिस्तान को मंजूर नहीं

19 अगस्त अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान के बयान, ‘कश्मीर में तनाव अफगान शांति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है’ के खिलाफ अफगानिस्तान ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे ‘लापरवाह, अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया है। अमेरिका में अफगानिस्तान की राजदूत रोया रहमानी के बयान के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक ‘द्विपक्षीय’ मुद्दा था और इस्लामाबाद द्वारा ‘कश्मीर के साथ अफगान मुद्दे को जानबूझकर जोड़ने की मंशा अफगानिस्तान की धरती पर हो रही हिंसा को और खींचने के लिए किया गया एक सोचा-समझा प्रयास…

मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने

19 अगस्त  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राज्यसभा के लिए राजस्थान से निर्विरोध चुने गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा में संख्याबल की कमी के कारण अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, इसलिए मनमोहन सिंह को सोमवार को नामांकन वापसी के निर्धारित समय के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। यह सीट भाजपा सांसद मदन लाल सैनी की मौत के बाद खाली हुई थी। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी…

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी से मांगा इस्तीफा

लखनऊ, 18 अगस्त (उदयपुर किरण). कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पूर्वी) के संगठन प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां कहा कि पूरा प्रदेश गुण्डाराज में तब्दील हो गया है. कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का कहना है कि अपराधी बाराबंकी से लेकर सहारनपुर तक दिन दहाड़े आतंक मचाये हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को भाजपा सरकार का खुला संरक्षण…

लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित : डाक्टर

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं, इसीलिए वह ज्यादा चल-फिर नहीं पा रहे है। उनका इलाज कर रहे डाक्टर ने यह जानकारी दी। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में यहां उनका इलाज कर रहे डॉ. डी.के. झा ने कहा, “लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। यद्यपि यहां टहलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, फिर भी हम उन्हें टहलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें कई अन्य बीमारियां हैं।” लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में 14 साल जेल की सजा काट रहे हैं।…

वोट बैंक की राजनीति में तीन तलाक कानून का विपक्ष ने किया विरोधः अमित शाह

18 अगस्त (उदयपुर किरण). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इन दलों ने इस कुप्रथा को मिटाने वाले विधेयक का विरोध किया. उन्होंने कहा कि तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किए जाने के बाद से करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को उनका हक मिला है. यहां कांस्टिट्यूशन क्लब में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान की ओर से आयोजित व्याख्यान…

जो वक्त मिला है, उसमें जनता के लिए काम किया जाए : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां पीसीएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस कुर्सी पर हमेशा के लिए न तो मैं रहने वाला हूं और न ही आप रहेंगे। इसलिए जरूरी है कि जो वक्त मिला है, उसमें जनता के हित के लिए काम किया जाए।” योगी यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रोन्नत पीसीएस अधिकारी संघ के अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “मानव जीवन सेवा के लिए है। इसे जनता की सेवा कर सफल बनाया जा सकता है। इंसान…

गडकरी बोले अफसरों से 8 दिन में काम पूरा करो, नहीं तो लोगों से कहकर धुलाई करा दूंगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कार्यक्रम में दिया बयान सुर्खियों में है. उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए हिदायत देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने आठ दिनों में यह काम पूरा नहीं किया तो वे लोगों से कहेंगे कि कानून व्ववस्था हाथ में लेकर धुलाई कर दो. ये बातें नितिन गडकरी ने लघु उद्योग भारती के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कही. वह दरअसल लालफीताशाही पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे. एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडे़ संगठन लघु उद्योग भारती…

भारत और भूटान के बीच खास रिश्‍ता, दोनों देशों के साझा सपने हैं : PM मोदी

नई दिल्‍ली : भूटान के दो दिनी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के छात्रों को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिल में भूटान बसता है. भूटान के सौंदर्य से दुनिया प्रभावित होती है. उन्‍होंने कहा कि मैं आज भूटान के भविष्य के साथ हूं. भारत गरीबी से तेजी से लड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच एक खास रिश्‍ता है. दोनों देशों के साझा सपने हैं. पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम का…

भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों का असर: अगले आदेश तक थार एक्सप्रेस रद्द

भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के तल्ख रिश्तों का असर अब थार लिंक एक्सप्रेस (Thar Link Express) पर भी दिखने लगा है. यात्रियों को भारत से पाकिस्तान ले जाने वाली थार लिंक एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय के आदेश के बाद आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है. थार लिंक एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किया रद्द घोषित कर दिया है. रेल मंत्रालय ने एक आदेश निकाल कर आगामी आदेश तक भगत की कोठी-मुनाबाव, भगत एक्सप्रेस रेल सेवा और मुनाबाव जीरो पॉइंट, मुनाबाव एक्सप्रेस रेलसेवा को रद्द…

भाजपा से नजदीकी का रजनीकांत को कितना फायदा होगा?

तमिल फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के विमोचन के मौके पर भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ़ की। कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसले का भी उन्होंने समर्थन किया। रजनीकांत भाजपा का समर्थन क्यों कर रहे हैं जबकि उन्होंने घोषणा की है कि वो आगामी विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेंगे।  हाल ही में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के दो साल के अनुभवों पर आधारित किताब ‘लिसनिंग, लर्निंग, लीडिंग’ का चेन्नई में विमोचन था। रजनीकांत इस समारोह के विशेष अतिथि…

आखिर क्यों पाकिस्तान में इंटरनेट पर खूब सर्च किया गया PM मोदी का भाषण

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने और अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर देश की ही नहीं, दुनियाभर की नजरें थीं। खासकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान  के साथ उनके पूरे देश के लोगों की निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर रहीं। उन्हें अंदेशा था कि पीएम मोदी पाकिस्तान के बारे में जिक्र कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बावजूद इसके लोगों ने जमकर पीएम मोदी के भाषण को यूट्यूब पर देखा और…

15 अगस्त से ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा 10 गुना भारी, देखें पूरी रेट लिस्ट

मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल 2019 पास हो चुका है और देश के राष्ट्रपति राम नाथ गोविंद ने भी इसपर मुहर लगा दी है। अब ये बिल पूरे देश में 15 अगस्त से लागू होने जा रहा है। इस बिल में यातायात नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा इमर्जेंसी गाड़ियों जैसे एम्बुलेंस या दमकल गाड़ी को रास्ता ना देने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा अगर किसी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और इसके बावजूद भी वो…