भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2019 को पेश किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में चलन में मौजूद मुद्रा में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़कर 21.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी माना है कि घरेलू मांग घटने से आर्थिक गतिविधियां सुस्त हुई है। अर्थव्यवस्था में निजी निवेश बढ़ाने की बात पर जोर दिया गया है। आरबीआई वार्षिक रिपोर्ट 2019 की अहम बातें.. – देश में चलन में मौजूद मुद्रा में 17 फीसदी बढ़कर 21.10 लाख…
Day: August 30, 2019
BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी
भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पार्टी 14-20 सितंबर के दौरान लोगों की सेवा सप्ताह/ सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर महासचिव अरुण सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए, इस पर एक सर्कुलर की कॉपी सांसदों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजी है। इसमें 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के…
केंद्र ने 27 राज्यों को हरित गतिविधियों के लिए 47,000 करोड़ रुपये दिए
पर्यावरण मंत्रालय ने 27 राज्यों को वनीकरण और अन्य हरित गतिविधियों के लिए बृहस्पतिवार को 47,346 करोड़ रुपये जारी किए। इन हरित गतिविधियों में जंगल की आग की रोकथाम, जैव विविधता प्रबंधन और मिट्टी संरक्षण शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) के तहत यह राशि जारी की। उन्होंने कहा कि कोष का उपयोग वनीकरण, वन्यजीव प्रबंधन, जंगल की आग की रोकथाम, जंगलों में मिट्टी और नमी संरक्षण कार्य, संरक्षित क्षेत्रों के गांवों का स्वैच्छिक पुनर्वास, जैविक संसाधनों और जैव विविधता के…
BJP के साथ सात करोड़ नए सदस्य जुड़े : नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में सात करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पहले हमारी (भाजपा की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी। इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या…
पप्पू – पता है छोटे कद की लड़कियों को गर्मी कम लगती है , पढ़िए मजेदार चुटकुले
1. पत्नी – क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो? पति – अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी- ‘आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं’ . बस… . तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई!!! …………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे… यार जब लड़की देखने जाओ तो उसकी आवाज रेडियो से भी हल्की होती है… . लेकिन… . . शादी के बाद न जाने कौन से वूफर लग जाते हैं कि आवाज कम ही नहीं होती…!!! …………………………………………………………………………………………………………………………………… 3.…
