पहली बार कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री होंगे. मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने इन मंत्रियों को करीब एक हफ्ते पहले कैबिनेट में शामिल किया था. लक्ष्मण सावदी, गोविंद एम करजोल और अश्वथ नारायण को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इन तीनों में लक्ष्मण सावदी एक ऐसा नाम है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. 2012 में इनका नाम पोर्न वीडियो कांड में आया था. इन्हें जिम्मेदारी देने से बीजेपी के कई नेता भी हैरान हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि बीजेपी ने उन्हें तरजीह दी है.…
Day: August 28, 2019
अरुण जेटली के नाम पर दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, ये भी नाम बदल चुके हैं
दिल्ली की पहचान में शामिल फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अब नए नाम से जाना जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस स्टेडियम का नाम अब अपने पूर्व अध्यक्ष और देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया है. फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा. डीडीसीए का ये फैसला हमें देश में चल रहे प्रतीकों और नामकरण की राजनीति की याद दिलाता है. देश में जब जिस पार्टी की सत्ता रही उस पार्टी ने अपने दल से जुड़ी…
गुरु रविदास मंदिर को दुबारा बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली के तुगलकाबाद वन क्षेत्र में गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की इजाजत मांगते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर कहा गया है कि यह एक पवित्र स्थान है और पिछले 500-600 बरसों से वे वहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शीर्ष न्यायालय के निर्देश पर इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया है। मंदिर को ध्वस्त किये जाने के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे स्थानों पर सिलसिलेवार प्रदर्शन हुए। शीर्ष न्यायालय ने 19 अगस्त को इन इलाकों में अधिकारियों…
कश्मीर हमारा आंतरिक मामला, पाक को तिलमिलाहट क्यों : राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में दायर की गई याचिका में अपने ट्वीट और बयानों का उल्लेख करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं इस सरकार से कई मामलों में असहमत हूं। लेकिन, मुझे यह पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी देश के लिए कोई जगह नहीं है। जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है।…
