गडकरी बोले अफसरों से 8 दिन में काम पूरा करो, नहीं तो लोगों से कहकर धुलाई करा दूंगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कार्यक्रम में दिया बयान सुर्खियों में है. उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए हिदायत देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने आठ दिनों में यह काम पूरा नहीं किया तो वे लोगों से कहेंगे कि कानून व्ववस्था हाथ में लेकर धुलाई कर दो. ये बातें नितिन गडकरी ने लघु उद्योग भारती के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कही. वह दरअसल लालफीताशाही पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे. एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडे़ संगठन लघु उद्योग भारती…

भारत और भूटान के बीच खास रिश्‍ता, दोनों देशों के साझा सपने हैं : PM मोदी

नई दिल्‍ली : भूटान के दो दिनी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के छात्रों को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिल में भूटान बसता है. भूटान के सौंदर्य से दुनिया प्रभावित होती है. उन्‍होंने कहा कि मैं आज भूटान के भविष्य के साथ हूं. भारत गरीबी से तेजी से लड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच एक खास रिश्‍ता है. दोनों देशों के साझा सपने हैं. पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम का…