लोकसभा में पास हुआ नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

17वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र जारी है। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में एक के बाद एक तीन विधेयक पेश किए गए, इन तीनों बिलों को पास कर दिया गया। लोकसभा ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, ‘द रेपेलिंग एंड अमेंडिंग बिल- 2019 को पास कर दिया। वहीं राज्यसभा में ‘दि इन्सॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2019’ पारित किया गया। सदन में बांध सुरक्षा बिल भी पेश किया गया। सरकार के एजेंडे में कुल 20 से ज्यादा बिल शामिल हैं जिन्हें इस बढ़े हुए सत्र में संसद में लाया…

कांग्रेस महासचिवों-प्रभारियों की 31 जुलाई को बैठक, राजीव गांधी की जयंती की तैयारियों पर होगी चर्चा

कांग्रेस ने आगामी 31 जुलाई को पार्टी के महासचिवों एवं राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री गांधी के योगदान एवं उपलब्धियों के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाएगा। बैठक का मुख्य एजेंडा इन कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा है। हालांकि सूत्रों…