RTI बिल पर समर्थन के लिए सोनिया गांधी से संपर्क कर सकती है सरकार

RTI संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है. अब सरकार इसे राज्यसभा में पास करवाना चाहती है. इसके उलट इसे रोकने के लिए विपक्ष ने भी खास रणनीति बनाई है.  राज्यसभा में रोकने के लिए 14 दलों के राज्यसभा सदस्य एकजुट हो गए हैं. विपक्ष का कहना है कि इस बिल को पास करने से पहले सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार RTI बिल को पास करवाने के लिए सोनिया गांधी से मदद मांग सकती है. इसके अलावा कल दोनों सदनों के…