भारत के दबाव से झुका पाकिस्तान, करतारपुर कमेटी से हटाया खालिस्तान समर्थक

भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दूसरे राउंड की अहम बातचीत होने में अब केवल एक दिन का समय बचा है। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के दबाव के आगे झुकते हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खास गुर्गे और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से बाहर कर दिया है। चावला अब करतारपुर कमेटी का भी सदस्य नहीं रहा। भारत ने करतारपुर कमेटी में चावला को शामिल किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। इस मुद्दे…

लोकसभा में देर रात कामकाज करने का रिकॉर्ड बना

सत्रहवीं लोकसभा में गुरुवार को देर रात करीब 12 बजे तक चले निचले सदन ने अपनी शुरुआत में ही देर रात तक कामकाज करने का रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि, पहले भी तीन मौकों पर ऐसा हुआ है जब सदन एक दिन शुरू होने के बाद अगले दिन सुबह तक चला हो। ऐसा सर्वकालिक रिकॉर्ड 1997 में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष सत्र में 25 अगस्त से एक सितंबर तक सदन चलने पर बना। जबकि सदन 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से 28 जुलाई को…

राहुल के इस्तीफे के बाद भी नहीं सुधर रहे ये कांग्रेसी नेता, पार्टी में बड़े बदलाव की चर्चा तेज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने इस बात पर पीड़ा भी जाहिर की थी कि पार्टी में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और पद नहीं छोड़ना चाहते। उनके इस बयान के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन लगता है कि उनकी इस अपील का असर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं पर नहीं पड़ रहा है। कई ऐसे नेता हैं जो बूथ-मंडल स्तर…