लोकसभा की कार्यवाही पिछले कई दिनों से चल रही है, लेकिन गुरुवार को कुछ ऐसा देखने को मिला जो पिछले 18 सालों में नहीं देखा गया. लोकसभा में रेलवे की अनुदान मांगो पर चर्चा देर रात करीब 12 बजे तक चली. इस दौरान संसद में कई विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे. रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों को लेकर शुरू हुई इस चर्चा को खत्म होते-होते 11 बजकर 58 मिनट हो गए. पूरी चर्चा में करीब 100 सांसदों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कई…
Day: July 12, 2019
एयर इंडिया की खस्ता हालत पर , भाजपा सांसद ने उड्डयन मंत्री पर उठाए सवाल
लोकसभा में बृहस्पतिवार को एक मंत्री को फिर से अपने सांसद का निशाना बनना पड़ा। एयर इंडिया की माली हालत के लिए भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने व्यापक भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब एक लाख का जहाज दो लाख में खरीदा जाएगा तो यही परिणाम सामने आएगा। इसी दौरान कांग्रेस के मनीष तिवारी ने पूछा कि जब जेट एयरवेज के बंद हो जाने के बाद एयर इंडिया की हालत सुधर रही है तब सरकार इसे बेचना क्यों चाहती है? प्रश्नकाल के दौरान सांसद शेट्टी ने कहा कि बीती…
अच्छी खबर : मकान मालिकों की दादागिरी ख़त्म करने के लिए मोदी सरकार क़ानून बना रही है
मकान मालिक और किराएदार के झगड़े आपने भी सुने होंगे. अक्सर किच-किच होती ही रहती है. पर मोदी सरकार ने इस पर लगाम लगाने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने कानून लाने का फैसला किया है. मॉडल किराएदारी कानून का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. इसमें ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिससे मकान या दुकान मालिक और किराएदार दोनों के हित सुरक्षित रहेंगे. सरकार ने फिलहाल इस मसौदे पर आम लोगों के सुझाव मांगे हैं. इसके बाद इसे कानून बनाने की तैयारी है. किराएदार को क्या फायदा…
कब तक चलेगा कर्नाटक का नाटक, क्या बजट सत्र में गिर जाएगी सरकार?
कर्नाटक में सियासी नाटक जारी है. सत्ताधारी कांग्रेस- जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) और बागी विधायकों के बीच सरकार बचाने, सरकार गिराने की रस्साकसी चल रही है. कर्ई दिनों से चल रहे कर्नाटक के इस नाटक का अंत कब होगा इस सवाल के साथ यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या बजट सत्र में सरकार गिर जाएगी? कांग्रेस प्रदेश की अपनी गठबंधन सरकार बचाने के लिए बगावत कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बागियों को मनाने का पुरजोर प्रयास कर रही है, तो वहीं बागी विधायक किसी…
10 साल में बहुत हालत सुधरी, फिर भी देश के 37 करोड़ लोग गरीब
भारत में 2005-06 से 2015-16 के बीच 27.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. वहीं दुनिया के सबसे गरीब क्षेत्रों में झारखंड ऐसा क्षेत्र है, जहां गरीबी सबसे तेज कम हुई है. ग्लोबल मल्टीडायरेक्शनल पावर्टी इंडेक्स (MPI) 2019 में ये बातें सामने आई हैं. बता दें कि यह रिपोर्ट 11 जुलाई को जारी हुई है. इस रिपोर्ट को ऑक्सफोर्ड पावर्टी एंड ह्यूमन डिवेलपमेंट इनिशिएटिव (OPHI) और यूनाइटेड नेशन डिवेलपमेंट प्रोग्राम ने मिलकर तैयार किया है. इस रिपोर्ट में 10 इंडीकेटर्स के आधार पर गरीबी को लेकर 101 देशों की स्थिति…
