पिछले साल बैंकों में हुई 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पहले की तुलना में 73 फीसदी का उछाल

बैंकों में पिछले वित्त वर्ष 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इनमें पहले की तुलना में 73 फीसदी उछाल आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक जयंत दास ने बताया कि बैंकों ने 2018-19 में कुल 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए। इससे पहले 2017-18 में 41,167 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। सालाना आधार पर धोखाधड़ी के मामलों में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ और…

क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण और क्यों है जरूरी

क्या होता है आर्थिक सर्वे? इकोनॉमिक सर्वे देश के आर्थिक विकास का लेखा-जोखा होता है. आसान शब्दों में कहें तो इससे देश की माली हालत का पता चलता है. मतलब ये कि साल भर में देश की इकोनमी ने कैसा प्रदर्शन किया, इसका ब्योरा दिया जाता है. आर्थिक सर्वे की एक और खास बात होती है. क्या? आने वाले दिनों में इकोनमी में कैसी रहेगी, इसका ब्योरा भी इसमें दिया जाता है. इसे और आसान भाषा में कुछ ऐसे समझ सकते हैं. मान लेते हैं भारत एक नौकरीपेशा शख्स है.…