राम विलास पासवान ने शुरू की 11वीं पारी, राज्यसभा में बहुमत के करीब हुई एनडीए

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार से और ओडिशा से निर्वाचित भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। वैष्णव के जीतकर आने से राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 76 हो गई है। राज्यसभा के सदस्यों ने सभापति वैंकेया नायडू को उनके जन्मदिन की बधाई। वहीं उच्च सदन में जीतकर आए दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पासवान ने हिंदी में और वैष्णव ने उड़िया में शपथ ली। अश्विनी वैष्णव बीजू जनता दल के समर्थन से निर्वाचित…