डॉक्टर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी देते हैं। इसलिए उन्हें धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, उन्हें जीवनदाता कहा जाता है। डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1 जुलाई को National Doctors’ Day मनाया जाता है। आइए जानते हैं आज यानी 1 जुलाई को भारत में यह मनाने के पीछे क्या वजह है। आज देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और…
Day: July 1, 2019
NDA-2 के 30 दिन: आक्रामक अंदाज में दिख रही मोदी सरकार, कश्मीर मसले और पाक पर सख्त रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दूसरी पारी का एक महीना पूरा कर चुके हैं। दूसरी पारी के पहले महीने में मोदी सरकार पिछली बार की तुलना में कहीं ज्यादा परिपक्व और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। किसानों-गरीबों से जुड़े बड़े फैसले और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर सरकार ने इसके संकेत भी दे दिए है। एक महीने के कामकाज पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री अपने कामकाज के पूर्व के तौर-तरीकों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जैसे केंद्रीय कक्ष में सांसदों को संबोधित करना, पीएम के रूप में…
नई शिक्षा नीति: ठंडे बस्ते में नहीं मोदी सरकार के मुख्य एजेंडे में है हिंदी
खास बातें हिंदी को अनिवार्य और अंग्रेजी का वर्चस्व कम करने के लिए छेड़ेगी मुहिम मातृभाषा में ही छात्रों को शिक्षा देना पहली जरूरी शर्त है महज तमिलनाडु में हुए विरोध से बढ़ी केंद्र की उम्मीदें नई शिक्षा नीति के मसौदे में हिंदी को अनिवार्य बनाने के लिए त्रिभाषा फार्मूले पर भले ही मोदी सरकार पीछे हटती दिख रही है, मगर हकीकत में ऐसा नहीं है। सरकार हिंदी को अनिवार्य बनाने और अंग्रेजी का वर्चस्व खत्म करने के लिए नए सिरे से देश भर में मुहिम छेड़ेगी। इसके तहत हिंदी के…
बजट 2019: बढ़ सकती है आयकर छूट की सीमा
देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। इस आम बजट से सामान्य वेतनभोगी वर्ग को उम्मीद है कि आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। बजट-पूर्व सर्वे में सलाहकार कंपनी केपीएमजी (इंडिया) ने भी कहा है कि व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर छूट की मौजूदा ढाई लाख रुपये की सीमा को आम बजट में बढ़ाया जा सकता है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि 10 करोड़ रुपये सालाना से अधिक आय वाले करदाताओं पर सरकार टैक्स…
राहुल गांधी को मनाने में जुटे कार्यकर्ता, पार्टी ऑफिस के बाहर कर रहे प्रदर्शन
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर मान मनौव्वल जारी है. आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उनसे पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने की गुजारिश करेंगे. ये मुख्यमंत्री राहुल गांधी से पार्टी की रणनीतियों पर भी चर्चा कर सकते हैं. इस बीच राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं. लोकसभा चुनावों में मिली…
