चुनाव आयोग से सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए भाषणों को लेकर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की असहमति को लेकर जानकारी मांगी गई थी। आयोग का कहना है कि आरटीआई अधिनियम के नियम 8(1) (जी) के तहत सूचना का खुलासा नहीं किया जा सकता है क्योंकि इस तरह की जानकारी किसी व्यक्ति के जीवन और उसकी शारीरिक सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। आरटीआई कार्यकर्ता विहार दुर्वे ने लवासा की असहमति जताने वाली टिप्पणियों की मांग की थी।…
Month: June 2019
सीजेआई ने की इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को हटाने की सिफारिश, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज को हटाने के लिए महाभियोग प्रक्रिया शुरू करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने यह सिफारिश तीन जजों की आंतरिक समिति की उस जांच रिपोर्ट के कई महीने बाद की है, जिसमें हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला को कदाचार का दोषी माना गया था। चीफ जस्टिस गोगोई ने अब प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि जस्टिस शुक्ला के खिलाफ लगे आरोपों को समिति ने इतना गंभीर माना है…
स्पीकर बिड़ला ने पहले ही दिन दिखाई सख्ती, बोले- परंपरा नहीं नियम से चलेगी लोकसभा
लोकसभा के नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिड़ला ने पहले ही दिन सदन को अपने तेवरों का अहसास करा दिया। प्रश्नकाल में ज्यादातर सवाल पर दूसरे सदस्यों को पूरक सवाल पूछने का मौका नहीं दिया तो कार्यवाही के दौरान बातचीत करने वाले सांसदों को सख्त लहजे में गैलरी में जाकर बातचीत करने का निर्देश दिया। स्पीकर ने दो टूक शब्दों में नियम को पंरपरा के ऊपर बताया और कहा कि भविष्य में सदन की कार्यवाही परंपरा से नहीं नियम से चलेगी। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले कामकाजी दिन नए स्पीकर ने…
संता (मेहमान से) : ठंडा लोगे या गरम , पढ़िए मजेदार चुटकुले
संता (मेहमान से) : ठंडा लोगे या गरम? मेहमान: दोनों ले आओ… संता: प्रीतो.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ… ……………………………………………………………………………………………………………………………….. 2. Teacher: एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे? बन्टू: 10 Teacher: अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? बन्टू: सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे। ………………………………………………………………………………………………………………………………. 3. सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” पति, “बोलो! क्या हुआ?” पत्नी, “मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर…
तीन-तलाक़ बिल को रोकने के लिए नीतीश कुमार ने कमर कसी!
मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से जुड़़ा नया विधेयक मोदी सरकार आज लोकसभा में पेश करेगी। लोकसभा से जुड़ी कार्यवाही सूची के मुताबिक ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019′ लोकसभा में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 17वीं लोकसभा के गठन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बिल होगा जिसे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद संसद में पेश करेंगे। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू ने कहा है कि वह तीन तलाक के मुद्दे पर…
चंद्रबाबू नायडू के 6 में से चार राज्यसभा सांसद बीजेपी में हुए शामिल
क़रीब एक महीने पहले ही आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपमानजनक हार के बाद चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी गुरुवार को एक और बड़े संकट में घिर गई. टीडीपी के कुल छह राज्यसभा सांसदों में से चार सांसद बीजेपी में शामिल हो गए. ये चार सांसद हैं- वाई एस चौधरी उर्फ़ सुजान चौधरी, टीजी वेंकटेश, सीएम रमेश और गरिकापति मोहन राव. इन चारों सांसदों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलकर एक पत्र सौंपा है जिसमें राज्यसभा में इन्हें एक अलग समूह के तौर…
GST काउंसिल की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट 5 जुलाई को पेश होने वाला है. बजट से पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक आज यानी शुक्रवार को होने वाली है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. बैठक में ई-इनवॉइस और सिंगल प्वाइंट रिफंड से जुड़े फैसले होने की उम्मीद है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी स्लैब कटौती भी की जा सकती है. बता दें कि जीएसटी काउंसिल की यह 35वीं बैठक होगी. इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 फीसदी जीएसटी! इलेक्ट्रिक वाहनों के…
Yoga Day 2019: भारत के साथ दुनियाभर में मना योग दिवस,PM ने किए आसन
दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है. पूरे देशभर में अलग-अलग जगहों पर लाखों लोग योग कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में हजारों लोगों के साथ योग करने पहुंचे. अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है. 21 जून को पांचवां योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है योग दिवस 2014 से हुई थी योग दिवस की शुरुआत हिमालय के नजदीक जवानों ने…
पति हाथ पाँव छिलवाकर और एक आंख सुजवाकर घर आया… , पढ़िए मजेदार चुटकुले
वर्मा जी वकील से : मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए , वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही वकील : एक बार अच्छी तरह से सोच लो , ऐसी पत्नी बार बार नहीं मिलती ……………………………………………………………………………………………………………………………. 2. पति हाथ पाँव छिलवाकर और एक आंख सुजवाकर घर आया… पत्नी ने घबराकर पति से पूछा : क्या हुआ ??? पति : कुछ नहीं, एक औरत स्कूटी से टक्कर मार के निकल गई पत्नी : – तो उसके स्कूटर का नंबर नोट किया, कौन थी ?? कुछ तो याद होगा…
बजट से पहले मोदी सरकार की पहली GST मीटिंग कल, सस्ती हो सकती हैं ये चीजें
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने से पहले ही आम लोगों को राहत मिल सकती है। कल यानी 21 जून 2019 को जीएसटी परिषद की बैठक में सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। बैठक में एसी, वाहन उपकरणों, सीमेंट जैसे उत्पादों को 28 फीसदी की उच्चतम स्लैब से नीचे लाने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही प्रदूषण पर मोदी सरकार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने की तैयारी में है, सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। कुछ राज्यों ने पहले ही…
बाबा रामदेव ने खोला राज, इसलिए सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस
योग गुरु रामदेव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है। रामदेव…
ओवैसी ने की यह मांग, पीएम मोदी बोले- ‘करेंगे विचार’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई पार्टी प्रमुखों की बैठक में भले ही एक देश, एक चुनाव का मुद्दा दब गया हो, लेकिन संसद और सांसदों की गरिमा बढ़ाने, नए संसद भवन पर विचार करने, स्वच्छता-योग अभियान की तर्ज पर जल संरक्षण अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में सदन में नेताओं ने हंगामे के दौरान सीधा प्रसारण बंद करने, वेतन-भत्ते में कटौती और दलबदल कानून पर 90 दिनों में फैसला देना बाध्यकारी बनाने पर गंभीर मंथन हुआ। इनमें से कई मुद्दों पर पीएम ने सहमति भी…
आज राष्ट्रपति कोविंद संसद में बताएंगे ‘मोदी 2.0’ का विजन, संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह 11.00 बजे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति अपने संबोधन में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की नीतियों और एजेंडे को प्रस्तुत करेंगे। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद होंगे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी।..
इस मुस्लिम सासंद के शपथ ग्रहण के दौरान संसद में भारी हंगामा!
संसद सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने शपथ ग्रहण करने के बाद वंदे मातरम को इस्लाम के खिलाफ करार देते हुए ऐसे नारे न लगाने की बात कह दी। रहमान के इस बयान के बाद विपक्षी सांसदों से जमकर हंगामा किया और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सत्र की शुरुआत के पहले दिन से ही सत्तारूढ़ दल के सांसद सदन के अंदर वंदे मातरम और भारत माता…
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने दिया बड़ा झटका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने किनारा कर लिया है। प्रमुख विपक्षी नेताओं के इस बैठक में शामिल नहीं होने के फैसले से मोदी सरकार की इस मुहिम को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, हमारी पार्टी सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी।तृणमूल कांग्रेस नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक में आने से इनकार कर…
संसद सत्र 2.O : पहले सत्र में कौन-कौन से कानून बन सकते हैं?
17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून, 2019 से शुरू हो गया. इस पहले सत्र में नए-नए बने सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बाकी के सभी सांसदों को शपथ 17 और 18 जून को दिलाई जाएगी. इसी नए सत्र में आम बजट भी पेश किया जाएगा. लेकिन इस सत्र के दौरान सबकी नज़र नए बनने वाले कानूनों पर रहेगी. हम आपको उन नए कानूनों के बारे में बता रहे हैं, जो या तो इस सत्र में बन सकते हैं या…
भाषा की विविधता से खिल उठी संसद, जब 17वीं लोकसभा के नये सदस्यों ने ली शपथ
17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान लोकसभा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कई नेताओं ने अलग-अलग भाषाओं में लोकसभा के भीतर शपथ ली। शपथ लेने का अंदाज भले ही एक था, लेकिन सबकी जुबान से निकलने वाले शब्द अलग-अलग भाषा के थे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदी में ही शपथ ली। लेकिन आज शपथ लेने वाले सांसदों में कई ऐसे भी रहे, जिन्होंने अलग भाशा में शपथ ली। शपथ लेने सांसदों में…
जे पी नड्डा ; एक साधारण नेता के सीढ़ी दर सीढ़ी सबसे शक्तिशाली पार्टी के शीर्ष पर पहुंचने की कहानी
जे पी नड्डा का पूरा नाम जगत प्रकाश नड्डा। लो-प्रोफाइल रहकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हाई-प्रोफाइल नेता बनने का उनका सफर काफी लंबा रहा है। जेपी आंदोलन से प्रभावित होकर राजनीति में कदम रखने वाले नड्डा ने अपनी छवि एक प्रभावी और कुशल रणनीतिकार की बनाई। भाजपा का नेतृत्व बदलता रहा लेकिन पार्टी में उनकी हैसियत कभी नहीं बदली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संगठन में उनकी पैठ बढ़ती रही। वह पुराने नेतृत्व के भी करीब रहे तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी…
Lok Sabha First Session: संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष ये चर्चित चेहरे रहेंगे नदारद
संसद के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। 26 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के पहले दो दिन यानी 17 और 18 जून को लोकसभा के नव निर्वाचित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार का चयन कर लिया गया है। 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 20 को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इन सबके बीच एक कमी सभी को खलेगी। इस बार संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई…
संसद में सर्वदलीय बैठक शुरू, राजनाथ और राम गोपाल समेत कई नेता पहुंचे
17वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से शुरू हो रहा है। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए संसद में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा नेता राम गोपाल यादव और भाजपा के नेता थावर चंद गहलोत सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंच चुके हैं। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ये सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज शाम को ही संसद में एनडीए की बैठक होगी जिसमें सत्र के लिए रणनीति बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। बता दें कि संसद सत्र के…
