दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, आज पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपनी भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। पोम्पियो बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पोम्पियो अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के बीच सहयोग, साझेदारी और सद्भावना का संदेश लेकर भारत पहुंचे हैं। पोम्पियो बुधवार को मुलाकात के दौरान ईरान से तेल निर्यात, भारत रूस के बीच एस-400 समझौते, व्यापार, पाकिस्तान से आतंकवाद को बढ़ावा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पोम्पियो इस दौरान भारत अमेरिका…

भारत-UK संबंधों को मजबूत करने वाली 100 महिलाओं की सूची में सीतारमण

भारत और ब्रिटेन के संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह दी गई है. इस सूची में उनके अलावा ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडॉउंट भी शामिल हैं. 100 मोस्ट इंफ्लूएंशियल इन यूके-इंडिया रिलेशन्स: सेलिब्रेटिंग वूमेन’ लिस्ट को सोमवार को ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने भारत दिवस के मौके पर संसद में जारी किया. इसमें पूर्व रक्षा मंत्री और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘सबसे ताकतवर महिला’ के रूप में द्विपक्षीय…

नीति आयोग की रिपोर्टः बिहार-उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे खराब

बिहार में अभी इंसेफलाइटिस से सैकड़ों बच्चे मारे गए. इसके लिए जिम्मेदार कहीं न कहीं राज्य में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाएं भी हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सबसे खराब हालत में हैं. इन दोनों राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधर नहीं रही हैं. 2015-16 की तुलना में इस बार और बिगड़ गई हैं. ये खुलासा हुआ है नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स-2019 रिपोर्ट में. हेल्थ इंडेक्स-19 में 21 राज्यों की स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन किया गया है. उत्तर प्रदेश 2015-16 में निचले पायदान पर था, वह इस बार भी…

स्वामी बोले, राम मंदिर निर्माण मामले में पीएम मोदी से हुई गलती

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि कुछ भी हो, इस साल कुछ करना है। उन्होंने राममंदिर निर्माण का फार्मूला भी बताया। उन्होंने कहा कि राममंदिर मामले में प्रधानमंत्री से गलती हुई। जो सरकार की जमीन है, उसके लिए सुप्रीम कोर्ट से इजाजत नहीं लेनी चाहिए थी, वह अनावश्यक थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मथुरा और फिर काशी विश्वनाथ का नंबर आएगा। मंगलवार को बीएसए कॉलेज में आयोजित लोकतंत्र रक्षा दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए…