बजट से पहले मोदी सरकार की पहली GST मीटिंग कल, सस्ती हो सकती हैं ये चीजें

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने से पहले ही आम लोगों को राहत मिल सकती है। कल यानी 21 जून 2019 को जीएसटी परिषद की बैठक में सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। बैठक में एसी, वाहन उपकरणों, सीमेंट जैसे उत्पादों को 28 फीसदी की उच्चतम स्लैब से नीचे लाने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही प्रदूषण पर मोदी सरकार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने की तैयारी में है, सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। कुछ राज्यों ने पहले ही…

बाबा रामदेव ने खोला राज, इसलिए सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस

योग गुरु रामदेव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है।   रामदेव…

ओवैसी ने की यह मांग, पीएम मोदी बोले- ‘करेंगे विचार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई पार्टी प्रमुखों की बैठक में भले ही एक देश, एक चुनाव का मुद्दा दब गया हो, लेकिन संसद और सांसदों की गरिमा बढ़ाने, नए संसद भवन पर विचार करने, स्वच्छता-योग अभियान की तर्ज पर जल संरक्षण अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में सदन में नेताओं ने हंगामे के दौरान सीधा प्रसारण बंद करने, वेतन-भत्ते में कटौती और दलबदल कानून पर 90 दिनों में फैसला देना बाध्यकारी बनाने पर गंभीर मंथन हुआ। इनमें से कई मुद्दों पर पीएम ने सहमति भी…

आज राष्ट्रपति कोविंद संसद में बताएंगे ‘मोदी 2.0’ का विजन, संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह 11.00 बजे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति अपने संबोधन में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की नीतियों और एजेंडे को प्रस्तुत करेंगे। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद होंगे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी।..