भारतीय जनता पार्टी में कौन नया अध्यक्ष बनाया जाएगा, इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव तक अमित शाह ही बीजेपी की कमान संभालेंगे. अमित शाह को ही जरूरत पड़ने पर पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. तीनों राज्यों के चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए बीजेपी किसी तरह का कोई खतरा नहीं उठाना चाहती है. केंद्र में अमित शाह को गृह मंत्री बनाए जाने…
Day: June 14, 2019
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ईएसआई अंशदान 6.5 फीसदी से घटाकर चार फीसदी किया
मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए ईएसआई अंशदान की दर घटा दी है। ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) एक्ट के तहत इसकी दर को 6.5 फीसदी से घटाकर अब चार फीसदी कर दिया गया है। इसमें नियोक्ताओं का अंशदान 4.75 फीसदी से कम कर के 3.25 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, कर्मचारियों को अब 1.75 फीसदी के स्थान पर 0.75 फीसदी अंशदान देना होगा। घटी हुई दरें एक जुलाई 2019 से प्रभावी हो जाएंगी। Government of India: Rate of contribution under the ESI Act has been reduced…
पार्टी पदाधिकारियों बोले शाह- अभी शिखर पर पहुंचना बाकी, केरल, पश्चिम बंगाल हैं अगला पड़ाव
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भले ही पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया हो लेकिन अभी शिखर पर पहुंचना बाकी है. उन्होंने पार्टी नेताओं से संगठन का नये क्षेत्रों में विस्तार करने तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भी कहा . अभी शिखर पर पहुंचना बाकी, केरल, पश्चिम बंगाल है अगला पड़ाव: अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों से संगठन के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने कहा…
नरेंद्र मोदी से बोले शी जिनपिंग: एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं है भारत और चीन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ सम्मेलन से इतर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं. साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच करीबी विकास साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में शामिल होने की चीन की इच्छा जताई. लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत के बाद दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी और राष्ट्र्पति शी की यह पहली मुलाकात है. चीन के विदेश मंत्रालय ने बीजिंग…
SCO Summit: एक छत के नीचे आए PM मोदी और इमरान, न नजरें मिलीं न हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक में हैं. जहां पीएम मोदी के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं. हालांकि वहां पीएम मोदी और इमरान खान के बीच किसी तरह की कोई मुलाकात नहीं हुई. वहीं डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने लगभग एक ही वक्त पर एंट्री की लेकिन फिर भी पीएम मोदी और इमरान खान ने न तो हाथ मिलाया और न ही नजरें मिलाईं. यह जानकारी पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से आई है.…
