केंद्र सरकार ने उप सचिव और निदेशक के पदों पर निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल करने की योजना बनाई है। आमतौर पर इन पदों को आईएएस जैसी विभिन्न ग्रुप ए सेवाओं के माध्यम से चुने गए सरकारी कर्मचारियों और केंद्रीय सचिवालय सेवा के पदोन्नत अधिकारियों द्वारा भरा जाता है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव सी चंद्रमौली ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में निजी क्षेत्र के 40 विशेषज्ञों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हाल ही में नीति…
Day: June 13, 2019
एससीओ समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी बिश्केक रवाना, पुतिन-जिनपिंग संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं जाएंगे। इस दौरान समिट के अलावा पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार के पास प्रधानमंत्री के वीवीआईपी प्लेन को बिश्केक में होने वाले एससीओ सम्मेलन में जाने के लिए दो रास्ते हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान से नहीं,…
अमर सिंह ने कहा, आजम खान के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगी जयाप्रदा
रामपुर से लोकसभा चुनाव हार चुकीं भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा चुनाव जीते सपा के आजम खां के निर्वाचन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगी। यह बात बुधवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह व जयाप्रदा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कही। अमर सिंह ने इस मौके पर कहा कि जयाप्रदा की तरफ से वह गुरुवार को लखनऊ हाईकोर्ट में मो. आजम खां की सदस्यता रद्द करने संबंधी वाद दाखिल करेंगे। अमर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी आदित्यनाथ से उनकी यह…
