हालिया संपन्न चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा करीब साढ़े तीन सौ सीटें हासिल करने से यह खयाल आया कि वामपंथ ने कैसे कैसे वैश्विक भ्रमजालों का निर्माण किया है? लियो टॉलस्टाय का एक उपन्यास है ‘वार एंड पीस।’ फ्रांसीसी विचार लेखक रोमां रोलां ने इस पुस्तक को ‘19वीं शताब्दी का भव्य स्मारक, उसका मुकुट’ बताया था। इस पुस्तक में टॉलस्टाय ने कहा, ‘सत्ता की हुकूमत जनता के अज्ञान में निहित होती है।’ जनता के अज्ञान में सत्ता के सूत्र खोजने वाले चिंतन के ठीक…
Day: June 1, 2019
असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर फिर हमला, बोले- किरायदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करना फिर शुरू कर दिया है। एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई ये समझ रहा है कि हिन्दुस्तान के वजीए-ए-आजम 300 सीट जीत कर, हिन्दुस्तान पर मनमानी करेंगे, तो यह नहीं हो सकेगा। वजीए-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर, असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा, मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। मक्का मस्जिद में ओवैसी ने कहा कि भारत में फिर से भाजपा के सत्ता में आने से डरना…
मेट्रो-बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर, केजरीवाल का चुनावी मास्टरस्ट्रोक
बिजली हाफ और पानी माफ योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद अब दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कराने जा रही है। यानी आने वाले समय में दिल्ली में मेट्रो व बसों में यात्र करने के लिए महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से जल्द प्रस्ताव लाने को कहा है। आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन…
सोनिया गांधी को चुना गया कांग्रेस संसदीय दल का नेता, मनमोहन सिंह ने दिया प्रस्ताव
कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों (newly Congress parliamentarians) की पहली बैठक जारी है। इसमें सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कह चुके हैं कि वह अब पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं। दोबारा कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। बता दें कि 543 सदस्यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 52 सांसद हैं।…
