लोकसभा चुनाव 2019 :शाक्य वंश के वे सूरमा जो संसद में बजायेंगे अपना डंका

आज हम लेकर आएं हैं शाक्य वंश की सबसे बड़ी खबर . हम आपको आज बताएंगे शाक्य वंश के वे सुरमा जो पहुंचे भारतीय संसद . बारी बारी से हम सबकी डिटेल के साथ आपको उनकी खास जानकारी देंगे . जिसे देखकर आप रोमांचित हो जायेंगे .द दस्तक 24  आपके लिए हर खास खबर या रिपोर्ट को आप तक पहुंचाने में हमेसा सबसे अलग और सबसे आगे  रहता है . तो आज हमारे सबसे अलग ,सबसे खास रिपोर्ट में देखेंगे शाक्य वंश के वे सुरमा जो पहुंचे है संसद अब…

योगी ने 9 राज्यों में 30 सीटों पर प्रचार किया, जानें कितनी सीटों पर मिली जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के देश व्यापी विजय अभियान में स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने अपनी तरह से योगदान किया। उन्होंने 9 राज्यों में 30 संसदीय क्षेत्रों में जाकर प्रचार किया। भाजपा इनमें से 23 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस तूफानी दौरे में राष्ट्रवाद, मोदी की लोकप्रियता, सबका साथ सबका विकास से लेकर कांग्रेस की नाकामियों तक की चर्चा की। जनता से सीधा संवाद किया। योगी के नाम व काम के चलते उन्हें सुनने के लिए सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। पश्चिम बंगाल में योगी…

Lok Sabha Election 2019 की 8 बड़ी बातें, जो दे गई बड़ी सीख; आप भी जानें हर वो बात

Lok Sabha Election 2019 सम्पन्न हुए। BJP के नेतृत्व में NDA को प्रचंड बहुमत मिला और उनका आंकड़ा 352 तक पहुंच गया। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे हैं। इस चुनाव से जुड़ी जीत-हार की तमाम कहानियां आपने पढ़ ली हैं। जो भी घटना होती है उससे कुछ सबक या टेकअवे होते हैं, जो हमें आगे की राह दिखाते हैं। चलिए जानते…

इस राज्य में वोटरों ने नोटा को सबसे ज़्यादा पसंद किया

23 मई को 17वीं लोकसभा के नतीजे आए, बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला. 303 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी. बीजेपी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 272 सीटों से कहीं आगे निकल गई. सहयोगियों के साथ वाली सीटें जोड़ दें तो एनडीए की सीटें 352 पहुंच गई. एनडीए के इन आंकड़ों ने नया इतिहास रच दिया. दूसरी तरफ कांग्रेस ने पिछली बार के प्रदर्शन ने निराशाजनक सुधार करते हुए 44 के आंकड़े को 52 तक पहुंचाया, जबकि कांग्रेस गठबंधन 96 सीटें पाने में कामयाब हुई. नतीजों के बाद…

क्या मोदी जी के बारे में 450 वर्ष पूर्व नास्त्रेदमस ने की थी ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी

सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा… इसी साल फरवरी में राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये पंक्तियां पढ़ीं तो देशवासियों के मन में विश्वास ने और गहरी जड़ें जमा लीं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले…

सेल्फी लेने के लिए सिंधिया की पत्नी ने जिनका मज़ाक उड़ाया वो सवा लाख से जीते हैं

लोकसभा चुनाव 2019. मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वो शिकस्त देखी जैसी दशकों में नहीं मिली थी. भाजपा ने न सिर्फ अपनी पिछली सभी 27 सीटें जीतीं, बल्कि गुना को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया से झटक लिया. गुना में भाजपा कैंडीडेट 1 लाख 23 हज़ार वोट से जीते हैं. नाम के पी यादव. एक तस्वीर और सिंधिया की हार का किस्सा ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के प्रभारी बनाए गए थे. तो काफी वक्त यूपी में रहे. उनका प्रचार संभाला उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने. ज्योतिरादित्य को टिकट मिलेगा, ये प्रश्न…

आपरेशन के बाद पेशेंट बोला: ‘डाक्टर साहब,  क्या अब मैं रोग मुक्त हूं? , पढ़िये मजेदार चुटकुले

एक पागल- (अपने हाथ में सिगरेट छुपाते हुए) बताओ मेरे हाथ में क्या है?? दूसरा पागल – रेल गाड़ी… पहला – तुम्हें कैसे पता चला ?? दूसरा – मैंने धुंआ निकालता देख लिया था। …………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. आपरेशन के बाद पेशेंट बोला: ‘डाक्टर साहब,  क्या अब मैं रोग मुक्त हूं? सामने से जवाब मिला : बेटा, डांक्टर साहब  तो धरती पर ही रह गए, मैं तो चित्र गुप्त हूं। ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 3. पिंटू : डांक्टर साहब, कई दिनों से मेरे सिर में बहुत दर्द हो रहा है… डांक्टर : सिटी स्कैन कराना…

पापा- नहीं दूंगा तू लोगो को तंग करेगा , पढ़िये मजेदार चुट्कुले

नंदू- पापा मुझे डी जे खरीदकर दो। पापा- नहीं दूंगा तू लोगो को तंग करेगा। नंदू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नही करूँगा जब सब सो जायेंगे तब मैं बजाऊंगा। ………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………   2. पत्नी: तुम पूरी दुनिया में खोजोगे तब भी मेरी जैसी नहीं मिलेगी। पति: हद करती हो। अब मैं दोबारा तुम्हारे जैसी ही क्यों खोजूंगा।  ………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….. 3. एक शराबी को शुद्ध दारू पीता देख अमेरिकन हैरान हो गया और बोला- कुछ पानी तो मिला लो। शराबी- हम भारतीय हैं पानी तो दारू देख के ही मुंह में…

क्या यूपी में प्रियंका की एंट्री और राहुल की न्याय योजना करेगी कमाल?

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए सभी एग्जिट के अनुमान इस बात पर सहमत नजर आ रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस की स्थिति जस की तस बनी हुई है. सभी चैनल्‍स के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को महज दो से तीन सीटें ही देते नजर आ रहे हैं. अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजे में तब्दील होते हैं तो एक बार फिर कांग्रेस अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रह सकती है. दरअसल, यूपी में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन में शामिल न होकर कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा. हालांकि, राहुल…

चुनाव के साथ शुरू हुआ था ईवीएम पर बवाल, अब तक थमे नहीं सवाल

अभी लोकसभा चुनाव के सिर्फ एग्जिट पोल आएं हैं लेकिन ईवीएम पर सवालों का जिन्न फिर बाहर निकल आया है. सोमवार देर रात ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों ने हंगामा किया. गाजीपुर में जिला प्रशासन और पुलिस से नोकझोंक के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी धरने पर बैठ गए. मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी ने स्ट्रॉन्ग रूम में अतिरिक्त 300 ईवीएम रखने की बात कहकर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, EVM के साथ छेड़छाड़ की आशंका और एग्जिट…

Exit Poll से बीजेपी प्रत्याशी उत्साहित, 23 मई के लिए तैयार हो रहे एक लाख लड्डू

एग्जिट पोल से उत्साहित मुंबई बीजेपी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. नतीजे आने के पहले ही उत्तर मुंबई बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के कार्यकर्ताओं ने 4 हजार किलो लड्डू (करीब एक लाख) का ऑर्डर दिया है. मोदी मुखौटा पहनकर लड्डू बनाए जा रहे हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है. आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन शानदार प्रदर्शन करने वाली है. 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 38 से 42 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि यूपीए…

चीन लगाऐगा अंतरिक्ष पर सोलर प्लांट, इस तरह पहुंचेगी धरती पर बिजली

चीन के वैज्ञानिक कुछ इस तरह के शोध करता है, जिससे दुनिया उसके शोध पर वाह्वाही करती है। हाल ही कुछ समय पहले चीन ने अंतरिक्ष में सोलर प्लांट लगाने की बात कही थी। चीन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। अगर ​चीन इस काम में कामयाबी हासिल कर लेता है तो वो अपने देश के एक शहर को रोशन करने में कामयाब हो जायेगा। वैज्ञानिकों से जब इसके बारे में चर्चा की गई तो उन्होने कहा कि इस काम में सबसे बड़ी चुनौती का कारण केवल तकनीक…

सनी ल‍ियोनी को अपनी ज‍िंदगी में बस इस बात का है मलाल

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने टैलेंट के दम पर खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है. साथ ही अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है. मगर सफलता के इस दौर में एक बात का मलाल सनी लियोनी को हमेशा रहता है. वह यह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फैन फॉलोअर है मगर निजी जिंदगी में उनके दोस्त काफी कम है. उन्होंने कहा कि उनके अतीत को लेकर लोग अभी भी उन्हें जज करते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने आईएएनएस को बताया,  ”अपने कुछ दोस्तों…

हिमाचल प्रदेश के मतदान केंद्र पर एक दिन पहले ही ईवीएम का ट्रायल, सभी कर्मचारी निलंबित

बिलासपुर जिले के  घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ मतदान केंद्र में ईवीएम खोलने वाले एक अधिकारी और तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मतदान केंद्र में चुनावी ड्यूटी पर गए इन कर्मचारियों ने गत शनिवार को मशीन का ट्रायल कर डाला था। पोलिंग पार्टी ने पहुंचते ही ईवीएम की सील तोड़कर इन्हें टेस्टिंग के तौर पर चला दिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरी टीम पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर 12 घंटे में जवाब मांगा था। वहीं, मतदान केंद्र पर चुनाव करवाने के लिए नई टीम मौके पर…

चुनाव के अंतिम चरण में चुनाव आयोग ने जब्त किए 839 करोड़ नकद, 295 करोड़ की शराब

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया। इसी के साथ सत्ता के महासंग्राम में जनता की भूमिका पूरी हो गई। अब 23 मई का इंतजार है जब यह घोषित होगा कि अब सत्ता कौन संभालेगा। सातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ चुनाव आयोग ने सातवें चरण में जब्ती की रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह जानकारी दी गई है कि सातवें चरण में कितनी नकदी और शराब आदि वस्तुएं जब्त की गईं।  चुनाव आयोग की इस रिपोर्ट के मुताबिक सातवें चरण के…

एग्जिट पोल को एग्जैक्ट पोल मत समझ बैठिएगा, 23 मई तक धीरज धरें..

आखिरी चरण के मतदान का समय पूर्ण होने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल रविवार शाम से आने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे वास्तविक परिणाम भी ऐसे ही होंगे। अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले…

यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा

यूनेस्को ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के भारतीय हिस्से को अपनी वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में अस्थायी तौर पर शामिल कर लिया है। संस्कृति मंत्रालय के एक सूत्र ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। सूत्र ने बताया कि मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) ने अप्रैल में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के जरिये एक प्रस्ताव यूनेस्को को भेजा था। इस प्रस्ताव में कैलाश मानसरोवर को प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर मिश्रित वर्ग में शामिल किए जाने का आग्रह किया गया था।  भारत में करीब…

मुझे निजी सुरक्षा अधिकारी से ही जान का खतरा – केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें अपने ही पीएसओ से जान का खतरा है. केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनके आस-पास सुरक्षा के लिए जो पुलिस वाले चलते हैं वो सभी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं. ‘दो मिनट में खत्म हो सकती है मेरी लाइफ’ पंजाब केसरी को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने यह बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, मेरा पीएसओ बीजेपी को…

आचार संहिता उल्लंघन करते हुए लगडपाटी ने की प्रेस कांफ्रेंस, रिपोलिंग प्रभावित करने की कोशिश

अमरावती : पूर्व सांसद लगडपाटी राजगोपाल ने चंद्रगिरी निर्वाचन क्षेत्र के रिपोलिंग से पहले एक बार फिर नये नाटक पर से पर्दा उठाया है। चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए तेलुगु देशम पार्टी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। आंध्र प्रदेश के चुनावी नतीजे तेलुगु देशम पार्टी के अनुकूल आने की संभावनाएं व्यक्त की है। अमेरिका से आते ही लगपाटी ने मीडिया से रूबरू होने के पीछे के दुरुद्देश्य को राजनीतिक विश्लेषक पहले ही जान चुके थे। पूर्व सांसद क्या बात करेंगे यह भी पहचान गये थे। जो…

UP : चुनाव नतीज़े आने के बाद होगा प्रशासनिक फेरबदल, इन विभागों को मिलेंगे नए मुखिया

सत्रहवीं लोकसभा का महासंग्राम अभी थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की योजना बना ली है। मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सूबे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होना तय है। आचार संहिता हटने के बाद कई जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बदले जाने की संभावना है। चुनाव के कारण पिछले तीन महीनों से कई अधिकारियों के तबादले और तैनाती नहीं हो पाई है। बता दें कि मई के महीने में…