नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ समारोह में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. मनसुख मांडविया और फग्गन सिंह कुलस्ते पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान अपने नाम से पहले मैं लगाना भूल गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुरंत भूल सुधार कराया और दोनों मंत्रियों से दोबारा अपने नाम के साथ मैं जोड़ने को कहा. राष्ट्रपति यह कहते हुए सुने गए कि मंत्री जी अपने नाम के साथ मैं लगाइए. मनसुख…
Day: May 30, 2019
हार के बाद हाहाकार, टीवी डिबेट्स में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस प्रवक्ता
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर जारी है. एक ओर राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने का निर्देश दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी हार हुई है, ऐसे में टीवी डिबेट में जाकर तुरंत मोदी सरकार की खिलाफत करना जनता को पसंद नहीं आएगा. नए फरमान को जारी करते हुए कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने…
मोदी ने बापू और अटल को दी श्रद्धांजलि, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन
प्रधानमंत्री पद की गुरुवार शाम शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह बापू के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में नमन किया। सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा…
चुनाव में मिली करारी हार के बाद गांधी परिवार को लगा एक और झटका, 64 करोड़ की संपत्ति होगी अटैच
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद गांधी परिवार को एक और झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेशनल हेराल्ड मामले में हरियाणा के पंचकूला स्थित 64.93 करोड़ की कीमत वाली संपत्ति को जल्द ही अपने कब्जे में लेगा। वर्ष 2005 में तत्कालीन हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने नियम-कायदे को नजरअंदाज कर यह संपत्ति गांधी परिवार के स्वामित्व वाले एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को आवंटित कर दी थी। ईडी ने बुधवार को बताया कि इस संपत्ति पर कब्जे के लिए मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत अर्ध न्यायिक…
