संबित पात्रा को हराने वाले सांसद ने ऐलान किया कि 2024 में भी उनकी जीत पक्की है !

लोकसभा चुनाव 2019 हो भी चुके और नतीजे भी आ गए. पहुंचने वाले संसद पहुंच गए. अब जनता उनका रिपोर्ट कार्ड पांच साल बाद देखेगी. लेकिन ओडिशा के पुरी से संसद पहुंचे बीजेडी के पिनाकी मिश्र ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे दिल गदगद हो जाता है. ये वही पिनाकी मिश्र हैं, जिन्होंने पुरी से कांटे की टक्कर में बीजेपी के संबित पात्रा को करीब 11 हज़ार वोटों से हराया था. # क्या कहा पिनाकी ने पिनाकी का एक ऑफिशियल ट्विटर हैंडल है. उसी हैंडल पर पिनाकी ने घोषणा कर दी…

अटल ने कहा था- लुट जाएगी कांग्रेस की पूंजी, खाली हाथ रह जाएगी पार्टी

क्या बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने काफी समय पहले ही यह भांप लिया था कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से डिग रही है? और क्या वह आने वाले समय में इसकी भारी कीमत चुकाएगी? बीजेपी नेता अनिल जैन का दावा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले ऐतिहासिक जनादेश से कुछ लोग आश्चर्यचकित जरुर हैं, लेकिन उनके नेताओं को इस बात का अनुमान बहुत पहले ही लग गया था कि कांग्रेस अब जनता के दिल की सच्चाई को समझने में गलती कर रही है और भविष्य में उसे इसकी बड़ी…

पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल में मालदीव से करेंगे अपने विदेशी दौरों की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल की तरह ही दूसरे कार्यकाल में भी अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के लिए पड़ोसी देश का चयन किया है। इस बार भूटान की जगह मालदीव उनकी विदेश यात्रा का पहला पड़ा होगा। वह अगले सात महीनों में इतने ही देशों में छह अहम बैठकों में शामिल होकर वैश्विक राजनीति में भारत की भावी भूमिका को रेखांकित करेंगे। फिलहाल दुनिया की नजरें 13 जून को किर्गिस्तान में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक पर है। यहां मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष…

अरुण जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें गलत, आधारहीन : सरकार

केंद्र सरकार ने रविवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों को गलत और आधारहीन करार दिया। सरकार ने मीडिया को इस तरह की अफवाहों, अटकलों से दूर रहने की सलाह दी है। केंद्र सरकार के प्रवक्ता और पीआईबी के प्रधान महानिदेशक सिंताशु कार ने ट्विटर पर लिखा है कि मीडिया के एक तबके में अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बिगड़ने को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत और निराधार है। मीडिया को इस तरह…