चुनाव के बीच अर्थव्यवस्था के मोर्च पर देश को डबल झटके !

देश के निर्यात की वृद्धि दर अप्रैल में चार महीने के निचले स्तर पर आ गई. अप्रैल में वस्तुओं का निर्यात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 0.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 26 अरब डॉलर रहा, इससे व्यापार घाटा भी पांच महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसी माह आयात 4.5 प्रतिशत बढ़कर 41.4 अरब डॉलर रहा, यह आयात में छह माह की सबसे अधिक वृद्धि है. समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल और सोने का आयात बढ़ा है जिससे कुल आयात में वृद्धि…

अंतिम चरण में इन 24 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला, 2014 में हार-जीत का अंतर था बेहद कम

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 59 सीटों पर होने वाले मतदान में 24 सीटें ऐसी हैं जहां पिछली बार जीतने वाली पार्टी की सीट खतरे में पड़ सकती है. ये वो सीटें हैं जहां पिछले चुनाव में जीत का अंतर काफी कम था. अगर गठबंधन या किसी अन्य स्थानीय वजहों से वोटिंग पैटर्न में बदलाव हुआ तो इन सीटों पर नतीजा बदल सकता है. खतरे वाली इन 24 सीटों में आठ बीजेपी की, चार-चार सीटें शिरोमणि अकाली दल और तृणमूल कांग्रेस की हैं. इन पार्टियों के अलावा आम आदमी…

लोक सभा चुनाव 2019: कैसे होते हैं एग्जिट पोल और पोस्ट पोल सर्वे, क्या है सैंपल लेने की प्रक्रिया

टीवी या अखबारों में जितनी जल्दी हम एग्जिट पोल देख लेते हैं. दरअसल, वह इतना आसान है नहीं जैसा देखते हैं. एग्जिट पोल या सर्वे में सैंपल लेने की प्रक्रिया काफी बोझिल होती है. सैंपलिंग को समझने से पहले हम एग्जिट पोल, पोस्ट पोल सर्वे और ओपिनियन पोल को जानना चाहिए. क्या होते हैं एग्जिट पोल? एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा मतदान के आखिरी दिन ही जारी किए जाते हैं. हालांकि डेटा कलेक्शन जिस दिन वोटिंग होती है उस दिन भी किया जाता है. आखिरी फेस के वोटिंग के दिन…