दिल्ली इंडियन स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (IIT) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 को आयोजित करने जा रही है. दिल्ली-आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर एम बालाकृष्णन ने इसकी पुष्टि की है. ऑफिशियल सूत्रों के अनुसार गेट में रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट को स्थापित कर दिया गया है. हालांकि शिड्यूल के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक सितंबर 2019 को शुरू किया जाएगा. गेट 2020 में रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर विजिट कर सकेंगे. निर्धारित सामान्य कार्यक्रम के अनुसार गेट 2020 का एग्जाम फरवरी के पहले सप्ताह को आयोजित…
