पांच चरण के बाद तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज: विजयन से मिले केसी राव, मायावती ने भी किया इशारा

पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे को चारों खाने चित करने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री टीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव और केरल के मुख्यमंत्री माकपा नेता पिनरई विजयन की बीती रात की मुलाकात को इसी नजरिए से देखा जाने लगा है। बताया जा रहा है कि तिरुवनंतपुरम के बाद राव चेन्नई में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी बात करने वाले हैं। इधर, कांग्रेस से अलग रहते…

क्या मोदी-शाह ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ को चरितार्थ कर रहे हैं?

नरेंद्र मोदी के भाषण पहेली बनते जा रहे हैं. समझ नहीं आ रहा है कि वे चुनाव को ले कर घबराए हुए हैं या अपने को जीता मान बैठ इस आत्मविश्वास में हैं कि वे कुछ भी बोलें लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा. हां, विरोधी नेताओं को जेल में डालने, राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहने, कांग्रेस उनको मरवा देना चाह रही जैसे वाक्यों से मुझे लगता है कि उनकी हालत विनाश काले विपरित बुद्धि वाली हो गई है. पर फिर ख्याल आता है कि मोदी-शाह तो पल-पल जमीनी…