चुनाव 2019: अखिलेश के आरोप पर प्रियंका का जवाब, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से बेहतर मरना पसंद करेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरूवार को अखिलेश-मायावती गठबंधन को इस बात के संकेत दिए कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की संभावनाओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। प्रियंका गांधी ने बुधवार को यह बताया था कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के चयन में किस तरह की रणनीति अपनाई गई। उनकी शुरुआती बातों से पैदा हुआ कन्फ्यूजन गुरुवार को उस वक्त साफ हुआ जब अखिलेश यादव ने कहा कि वे ऐसा नहीं मानते हैं कि कांग्रेस ने किसी…

चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 6 मई तक हो मोदी-शाह से जुड़ी शिकायतों का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता को लेकर दाखिल 9 शिकायतों का निपटारा 6 मई तक किया जाए। हालांकि, चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने दो शिकायतों पर फैसला कर लिया है। सोमवार को पांचवे चरण का चुनाव देखते हुए उसे थोड़ा समय और दिया जाए। आयोग ने 8 मई तक का समय मांगा। लेकिन सर्वोच्च अदालत ने आयोग की मांग खारिज करते हुए कहा कि आयोग के पास…

कांग्रेस की सरकार बनी, तो चोरों की जेब से छीनकर करोड़ों गरीबों को ‘न्याय’ देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मालिक जनता है, मोदी नहीं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि केन्द्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो ‘चोरों की जेब’ से छीनकर हर साल पांच करोड़ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी गुरुवार को खूंटी से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने…