रफाल सौदे की बातचीत में इतनी रियायतें क्यों दी गईं?

रफाल करार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) समानांतर बातचीत कर रहा था, सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि आखिर खुले हाथ से फ्रांस सरकार को इतनी सारी रियायतें देने से भारत को क्या फायदा हुआ? फ्रेंच सरकार की ओर से भारत को संप्रभु गारंटी देने से इनकार करने के बाद ‘एस्क्रो अकाउंट’ का विकल्प देने वाले डिफेंस फाइनेंस के पूर्व सचिव सुधांशु मोहंती की दलील है कि केंद्र कीमतों को लेकर मोलभाव करने की एक फायदेमंद स्थिति में था क्योंकि यह एक तरह से रफाल फाइटर जेटों का इकलौता…

20 फरवरी तक तबादला प्रक्रिया पूरी करें राज्य : चुनाव आयोग

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यों में तबादला और नियुक्तियों को पूरा करने की अंतिम तिथि बदल दी है। अब राज्यों को 28 के बजाए 20 फरवरी तक समस्त तबादला प्रक्रिया पूरी करनी है।  आयोग ने सभी मुख्य सचिवों और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से 20 फरवरी तक तबादला प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। ओडिशा, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तिथियों में बदलाव किया है। साथ ही आयोग ने आम चुनावों के मद्देनजर 18 फरवरी से हफ्ते में पांच के बजाए छह दिन…

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे रजनीकांत, फोटो इस्तेमाल पर दी चेतावनी

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने घोषणा की है कि वह खुद या उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। साथ ही, उन्होंने इस बात का सख्ती से उल्लेख किया है कि किसी भी प्रचार के लिए उनकी तस्वीर या पार्टी के प्रतीक का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। रजनीकांत ने कहा, ‘मेरी पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं है। इसलिए किसी को मेरी तस्वीर या रजनी मक्कल मंद्रम के नाम वाले झंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रजनी फैन क्लब का…