आज है जानिए ललई सिंह यादव का परिनिर्माण दिवस

पेरियार ललई सिंह यादव को याद करते हुए   पेरियार ललई सिंह यादव का जन्म 1 सितम्बर 1911 को गाँव कठारा, जिला कानपुर देहात के एक समाज सुधारक सामान्य कृषक परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम ‘लल्ला’ था, लल्ला से ‘ललई’ हुए। पिता गुज्जू सिंह यादव एक कर्मठ आर्य समाजी थे। इनकी माता का नाम मूलादेवी था। मूलादेवी उस क्षेत्र के मकर दादुर गाँव के जनप्रिय नेता साधौ सिंह यादव बेटी थीं। आरम्भिक जीवन ललई सिंह यादव ने 1928 में उर्दू के साथ हिन्दी से मिडिल पास किया।…