अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस ने लगाई दिवालिया घोषित करने की गुहार

नई दिल्ली: अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए अपनी संपत्तियों को बेचने में असफल रहने पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई बेंच में दिवालिया याचिका दायर करने का फैसला किया. इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत कंपनी के बोर्ड द्वारा दिवालिया होने की अपील की गयी है. इसके लिए वह एनसीएलटी के जरिए फास्ट ट्रैक रिजॉल्यूशन के लिए गुहार लगाएगी. आरकॉम ने शुक्रवार को कहा कि वह एनसीएलटी के प्रावधानों के जरिए जल्द अपने इस स्थिति का समाधान…