मध्य प्रदेश में चंद रुपयों के लिए गिरवी रखना पड़ता है राशन कार्ड: ग्राउंड रिपोर्ट

चार ख़ाली बर्तन, उल्टी पड़ी कड़ाही, बुझा हुआ मिट्टी का चूल्हा और तीन भूखे बच्चे. जमना की रसोई में बस यही था. घर में दो दिनों से कुछ नहीं बना था. दो दिन पहले भी महज़ एक वक्त सिर्फ़ रोटियां ही खाईं थीं. बार-बार खाना मांगते बच्चों को डपटकर भगाने के बाद जमना कहती हैं, “बच्चे कभी रोटी मांगते हैं, कभी पूरी मांगते हैं, कभी कहते हैं पराठे बना दे. तेल होए, सामान होए तो कुछ बनाऊं. कुछ है ही नहीं.” जमना के घर के ऐसे हालात तब हैं, जबकि उनके पास अंत्योदय…

साढ़े चार साल में देश की औसत आर्थिक वृद्धि दर 7.3 % रही : रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है. नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है. उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की अर्थव्यवस्था औसतन 7.3 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है. उन्होंने कहा कि देश अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार…