राजधानी में कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले, शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली

देशभर में शीतलहर जारी है। राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर पहाड़ी इलाकों से नीचे पारा चला गया। शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंडा दिल्ली रहा। आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं।

इधर, देश के 10 सबसे सर्द रात वाले शहरों में मध्यप्रदेश के 4 दर्ज किए गए हैं। छतरपुर का नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा।जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती हैये नई दिल्ली की शुक्रवार की तस्वीर है। कड़ाके की ठंड के बीच जवानों ने 26 जनवरी की रिहर्सल की।राजस्थान के 11 शहरों में घने कोहरे और कोल्ड-वेव की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति बनी है। घने कोहरे और कोल्ड-वेव के चलते शुक्रवार को हनुमानगढ़, गंगानगर में दिन का पारा सिंगल डिजिट में ऊपर नहीं गया। इन दोनों शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 जनवरी से जो हवाएं चलेंगी उससे एक बार फिर राजस्थान के कई शहरों में पारा जमाव बिंदु या उससे भी नीचे चला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
भोपाल में जनवरी के पहले हफ्ते के दिन 17 साल में सबसे ठंडे रहे हैं। यहां औसत अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। इसके पहले 2011 में दिन का औसत तापमान 20. 2 डिग्री रहा था। शुक्रवार को रात के तापमान के लिहाज से देखा जाए तो छतरपुर का नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। वहां रात का तापमान 0.2 डिग्री रहा। दतिया में 2.5 तो गुना में 3 डिग्री रहा।

10 जनवरी को हिमालय में सबसे ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। 13 जनवरी तक यूपी और राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। इसी वजह से 14 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं के आने से सर्दी और बढ़ जाएगी।
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल से भी नीचे पहुंच चुका है। 6 जनवरी को आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 3. 3 और सफदरजंग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 और नैनीताल में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में शुक्रवार को कोहरे के चलते 100 फ्लाइट्स डिले हुईं। इसमें 20 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और 80 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली की हवा का AQI औसत 402 दर्ज किया गया।
बिहार के सभी हिस्से में शीतलहर जैसी स्थिति है। बिहार के 30 जिलों में कोल्ड डे है। जबकि, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे रहा। पटना में तापमाअधिकतम न सामान्य से सात डिग्री से कम 15 डिग्री और रात का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।
भारत-चीन गतिरोध के बीच श्रीनगर-लेह राजमार्ग का जोजिला दर्रा इतिहास में पहली बार शुक्रवार 6 जनवरी तक खुला रहा। इसके पहले 3 जनवरी तक खुला रहता था। अब इसे अप्रैल-मई में खोला जाएगा, क्योंकि बर्फबारी का दौर तेज होने का अंदेशा है। बीआरओ ने माइनस 20 डिग्री सेल्सियस में 11,643 फीट की ऊंचाई पर 4 अत्याधुनिक स्नो कटर और 20 से अधिक उन्नत उपकरण से लोगों के लिए आवाजाही रखी। यह एकमात्र राजमार्ग है जो कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है, इसलिए सैन्य दृष्टि से भी बेहद अहम है
हिमाचल मौसम में बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज से बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में हिमाचल में आज से अगले 4 दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से एक्टिव है। इसकी सक्रियता के कारण हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी होगी और 4 जिलों में बारिश ड्राई स्पेल के चक्र को तोड़ेगा।