:4 किलो 150 ग्राम नाजायज चरस (कीमती करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.11.2021 को वरि0उ0नि0 श्री रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान नेपाल बार्डर सीमा स्तम्भ सं0 652/14 के पास से अभि0 सुभाष विश्वकर्मा पुत्र गोपी विश्वकर्मा निवासी ग्राम चटकपुर (धनगढी) वार्ड नं0 14 मुंशीपार्टी जिला प्रहरी कार्यालय जिला कैनाली नेपाल को समय 23.10 बजे में 4 किलो 150 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 0389/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
*अभियुक्त का नाम पता- सुभाष विश्वकर्मा पुत्र गोपी विश्वकर्मा निवासी ग्राम चटकपुर (धनगढी) वार्ड नं0 14 मुंशीपार्टी जिला प्रहरी कार्यालय जिला कैनाली नेपाल
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम वरि.उ.नि. श्री रूदल बहादुर सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच । का0 विरेन्द्र गुप्ता थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच । का0 अशोक कुमार तिवारी थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
एसएसबी टीम का विवरण E कंपनी शिवपुरा पोस्ट पचपकड़ी 42 वी वाहिनी नानपारा उ0नि0 श्री केवलव कृष्ण 42वीं वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा बहराइच उ0नि0 श्री उपनिरीक्षक लखपत सिंह 42वीं वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा बहराइच हेड कांस्टेबल योगेश कुमार 42वीं वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा बहराइच कांस्टेबल राजेश कुमार 42वीं वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा बहराइच कांस्टेबल सफीक मोहम्मद 42 वी वाहिनी एसएसबी रुपईडीहा बहराइच