यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4314.26 करोड़ रुपये, पीएम मोदी का योगी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने देश भर के नौ करोड़ से अधिक किसान बंधुओं को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप हस्तांतरित कर सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान के संकल्प को और मजबूत किया है। इसमें प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची है, जिससे राज्य के कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है।