सीतापुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत परसोली में वृक्षारोपण का संदेश, ग्रामीणों से एक-एक पेड़ लगाने की अपील

परसोली, मिश्रिख/ सीतापुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन परसोली में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक अनुराग तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपाल मौर्य एवं ग्राम पंचायत सहायक खुशबू ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है और शुद्ध वायु की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने घर, खेत या आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें।उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया, फल और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए और उसकी नियमित सेवा करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का वादा किया।इस अवसर पर हरिनाम ओंकार तिवारी, प्रहलाद, श्रीपाल, मनेश्वर मौर्य, रामखेलावन मौर्य, अफरोज अली पत्रकार, शुभम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया।

Leave a Comment