सीतापुर:मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया

मिश्रित/ सीतापुर । तहसील मिश्रित में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया । तथा मुख्य मंत्री के दीर्घायु स्वास्थ एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की है । कि प्रदेश को आगे भी उनका कुशल नेतृत्व मिलता रहेगा। इस अवसर पर अधिवक्ता बृजलाल चौधरी, सुधीर शुक्ल राना, अकरम खान, सौरभ सक्सेना, नरेंद्र प्रताप सिंह, भाष्कर पाण्डेय, गौरव वाजपेयी, प्रेम प्रकाश राजवंशी, पुष्पेंद्र गुप्ता, सत्यप्रकाश अर्कवंशी, गोविंद प्रसाद राजवंशी, अजय पाण्डेय, जय प्रकाश शुक्ल, सूरज शुक्ल, सोनू कुमार, अमित कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं ने मुख्य मंत्री के जन्मदिन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment