रायबरेली : अवैध निर्माण को एसडीएम ने ढहाया

डलमऊ /रायबरेली : ग्राम सभा की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण करने का मामला थम नहीं रहा है। अधिकारी एक के बाद एक अवैध निर्माण ढहा रहे हैं। तो दूसरी तरफ भू माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मजरे पूरे दीना गांव में स्थित ग्राम सभा की भूमि पर गांव के ही अनुज कुमार पुत्र प्रभु शर्मा, अनुराग पुत्र अजय अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। जब इस मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को ही तो एसडीएम विजय कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल में उपरोक्त भू माफियाओं द्वारा किया जा रहा निर्माण अवैध पाया गया जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल अवैध निर्माण को ढहा दिया। प्रशासन की इस कार्यशैली से भू-माफियाओं खलबली मची हुई है। प्रशासन की रोक के बावजूद खड़ी हो गई इमारत तहसील प्रशासन की रोक के बावजूद भी भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए सरकारी भूमि पर ही अर्ध निर्मित मकान खड़े हो गए हैं। अप तहसील प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण गिराने की कार्यवाही की जा रही है। मामला मुराई बाग रोड पर स्थित पड़वा नाला के पास गाटा संख्या 5499 की लगभग 2 बिस्वा से अधिक भूमि नवीन परती दर्ज है। भूमि कीमती होने की वजह से उस पर भू माफिया अवैध निर्माण करने लगे। क्षेत्रीय लेखपाल ने भू माफियाओं को कई बार अवैध निर्माण ना करने की चेतावनी भी दी थी। भू माफिया तहसील प्रशासन को ठेंगे पर रखकर ग्राम सभा की भूमि पर निर्माण करने लगे। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल और एसडीएम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को रुकवा दिया है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि अगर भू माफिया पुनः निर्माण कार्य करते हैं तो तहसील प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को ढहाने की कार्यवाही की जाएगी।