मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 करहल क्षेत्र के ग्राम नानमई स्थित पंचशील कॉमन क्लास ऑफ एजुकेशन में अध्ययनरत बच्चों का पहला टेस्ट रविवार को पंचशील बुद्ध विहार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह नि:शुल्क शिक्षा केंद्र ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रेरणादायी पहल है।
परीक्षा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। टेस्ट के दौरान अतुल शाक्य जी (आढ़तिया) ने शिक्षक की भूमिका निभाई, जबकि अमन कठेरिया जी और रामू कठेरिया जी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
परीक्षा का परिणाम आगामी रविवार को घोषित किया जाएगा। साथ ही, सभी छात्रों को उनकी जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं भी वापस दी जाएंगी, ताकि वे अपनी गलतियों से सीख सकें और आगे और बेहतर कर सकें।
यह पहल प्रवेश शाक्य (लोकोपायलट, NCR) द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षण केंद्र PC क्लास ऑफ एजुकेशन के माध्यम से चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
यह शिक्षा की ओर एक सराहनीय कदम है, जिससे न सिर्फ बच्चों का ज्ञानवर्धन हो रहा है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हो रही है।
