बरेली – समाजवादी पार्टी की 126 विधानसभा आंवला के संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन चौधरी काशीराम इंटर कॉलेज के सभागार रामनगर में किया गया।

आंवला – समाजवादी पार्टी विधानसभा आंवला के संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रामनगर के चौधरी काशीराम इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवचरण कश्यप जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बड़ी – बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए काम करने को कहा। पंडित. आर.के शर्मा ने कहा भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अगम मौर्य ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव यादव ने बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत करने पर जोर दिया। अरविन्द यादव जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है और मधु शालाएं खोली जा रही हैं इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। संचालन इंजी. सतेंद्र सिंह यादव ने किया।समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद विधानसभा आंवला के संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रामनगर में चौधरी काशीराम यादव इण्टर कालेज में आयोजित की गई।

बैठक में रविन्द्र यादव, अशोक यादव, भारती चौहान, सोनकर जी, ब्रजेश श्रीवास्तव, शब्बीर हाफिज जी, डा. इंद्रपाल यादव विधानसभा अध्यक्ष,सुनील लोधी, जीराज यादव, पदम सिंह, रामदीन सागर, शिवम चौहान, जगन्नाथ सिंह, गुलाम नबी,अशोक यादव, अफ़सर ख़ान, विकार अली गुड्डू, वीरेश मौर्य, विपिन यादव, जान मोहम्मद, चमन सिंह यादव, उदेश यादव, राजपाल सिंह कविराज, राजेंद्र पांडेय, शमीम अहमद, सहरे यार, नदीम अंसारी, श्री अवधेश पाठक, श्री भूपराम मौर्य, अरविंद यादव, संजीव यादव, पूरन सिंह, दिनेश यादव, सुभाष यादव, कश्मीर सिंह, चंद्रपाल लोधी, विश्वास लोधी, विपिन सागर, राजेन्द्र यादव, हिमांशु यादव, सतीश कुमार आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : परशुराम वर्मा