फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 निदेशालय उद्यान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक-259/आलू बीज आवंटन/2025-26 दिनांक 04 अक्टूबर 2025 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद फर्रुखाबाद के समस्त आलू उत्पादक कृषकों को नगद मूल्य पर आलू बीज वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में विभाग द्वारा विभिन्न आलू बीज प्रजातियों की विक्रय दर निर्धारित की गई है, जो निम्नवत् हैं—क्र.सं. आलू बीज प्रजाति श्रेणी विक्रय दर (रु. प्रति कुन्तल)
1 कुफरी बहार आधारित द्वितीय टुथफूल ₹3715
2 कुफरी चिप्सोना-1, 3 आधारित प्रथम / द्वितीय ₹3510
3 कुफरी ख्याति ओवर साइज (आधारित प्रथम) ₹2840
4 कुफरी पुखराज ओवर साइज (आधारित द्वितीय) ₹2785
5 कुफरी गौरव आधारित द्वितीय टुथफूल ₹2760
6 कुफरी पुष्कर — ₹2760
विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाल एवं सफेद आलू की दरें एक समान रखी गई हैं।
जनपद को आलू बीज वितरण हेतु कुल 1350 कुन्तल बीज प्राप्त हुआ है, जो किसानों को नगद मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
साथ ही, प्रसंस्कृत प्रजातियों जैसे कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी फ्राईसोना और कुफरी सूर्या आदि के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा ₹25,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
जनपद के सभी आलू उत्पादक किसान इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, कक्ष संख्या-57, विकास भवन, फतेहगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।
