फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 को ग्राम इजौर, पोस्ट बराबिकू, जिला फर्रुखाबाद की अनामिका पुत्री श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम कछपुरा, पोस्ट अजीतगंज, जिला मैनपुरी के अंकुर पुत्र श्री अहिबरन सिंह शाक्य का विवाह समारोह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ।
यह दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार धर्मपाल बौद्ध के मार्गदर्शन और सान्निध्य में सम्पन्न किया गया। उन्होंने दोनों नवदम्पति को बौद्ध धर्म की परंपरानुसार “त्रिशरण पंचशील” दिलवाकर, मैत्री, करुणा और समानता के जीवन मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और परिवारजनों ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण माहौल में बौद्ध मंत्रों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ।
धर्मपाल बौद्ध ने विवाहोपरांत अनामिका और अंकुर को दाम्पत्य सूत्र बंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा कहा कि –“बुद्ध मार्ग प्रेम, समानता और करुणा का मार्ग है। इसी भावना के साथ नवदम्पति का जीवन भी सुख, शांति और समझ से परिपूर्ण रहे।”
इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, ग्रामवासी एवं बुद्ध अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
