प्रयागराज-नाव पलटने से नदी की धारा में फंसे सभी 12 व्यक्तियों को एन0डी0आर0एफ0 व राजस्व विभाग की तत्परता से सकुशल बचाया गयाअपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)

दि0-17.09.2024 को ग्राम-धरमपुर उर्फ घुरवा परगना सिकन्दरा थाना-थरवई तहसील फूलपुर जनपद प्रयागराज के गंगा नदी के कछारी क्षेत्र में 12 व्यक्ति मछली पकड़ने गये थे। अतिवृष्टि एवं तेज हवाओं के कारण लगभग 10.30 बजे उनकी नाव तेज लहरों में फंस कर पलट गयी और वह लोग नदी की धारा में फंस गये। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही एन0डी0आर0एफ0 टीम के प्रभारी, अनिल कुमार तथा तपन मिश्र, उप जिलाधिकारी फूलपुर को मौके पर बचाव कार्य हेतु भेजा गया। एन0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व विभाग की तत्परता से उक्त सभी 12 व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया। जिनको प्राथमिक उपचार के उपरांत स्वस्थ्य होने की दशा में घर भेजा दिया गया। जिनका विवरण निम्नवत् है:-

  1. छंगू पुत्र रामकिशोर, ग्रा0 पैगम्बरपुर
  2. अजयपाल पुत्र शीतल, ग्रा पैगम्बरपुर
  3. सदाशिव पुत्र अमृतलाल, ग्रा0 माधवपुर
  4. सुभाष पुत्र शीतल ग्रा0 पैगम्बरपुर।
  5. राजकुमार पुत्र राजाराम, ग्रा0 पैगम्बरपुर
  6. विजय पुत्र जवाहिर, ग्रा0 पैगम्बरपुर
  7. विजय पुत्र मित्तल ग्रा0 पैगम्बरपुर
  8. छोटू पुत्र खिचडीलाल, ग्रा0 शिवगढ़।
  9. कलाऊ पुत्र रामकिशोर, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
  10. अवधेश पुत्र मुदल, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
  11. समशेर बहादुर पुत्र मुदल, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
  12. महेश कुमार पुत्र रामलखन ग्रा0 पैगम्बरपुर। द दस्तक 24
    प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment