प्रयागराज: अपर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जूम मीटिंग आहुत की गयी

प्रयागराज-दि0, 03.10.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जूम मीटिंग आहुत की गयी। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु दिनांक 03.10.2024 से शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के 90 दिवसीय विशेष अभियान फेज-05 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संस्कति विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग तथा राजस्व विभाग को लैंगिक समानता, टाक शो विथ ऑइडल्स(Talk show with idols), “एक दिन की जिलाधिकारी” बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम, कन्या जन्मोत्सव,बाल विवाह, संवाद, घरेलू हिंसा व कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैगिंक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 पर अभिमुखीकरण, “अनंता” (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान) मेगा ईवेन्ट “अनंता” अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 2. ऑपरेशन मुक्ति 3. बाल कार्निवाल 4. वीरांगना दिवस – मेगा ईवेन्ट 5. हैण्डबुक/कॉफी टेबल बुक का विमोचन 6.स्वावलम्बन कैम्प 7. कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर अभिमुखीकरण 8. हक की बात जिलाधिकारी के साथ (मेगा ईवेन्ट) 9. महिला एवं बाल सभा 10. विधिक जागरूकता कार्यक्रम 11. विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार 12. सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) का प्रशिक्षण, “मिशन शक्ति” का प्रचार-प्रसार, रिपोर्टिंग तथा अभिलेखीकरण, अनुश्रवण तथा समीक्षा आदि के सम्बन्ध में अभियान को सकुशल बनाये जाने के दिशा- निर्देश के अनुपालन में पुलिस आयुक्त द्वारा समस्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित कर मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment