पीलीभीत/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा, मैसर्स ए०वी० मौरी प्रा० लि०, अमरिया, पीलीभीत का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मैसर्स ए०वी० मौरी के प्रतिनिधि प्रो० अंशुल खेड़ा द्वारा कम्पनी के संबंध में अवगत कराया गया कि कम्पनी शीघ्र ही वर्ष के अन्त तक उत्पादनरत हो जायेगी। कम्पनी को 33 के०वी०ए० की विद्युत लाइन, पुलिस चौकी, बैंक शाखा खोलने की अत्यंत आवश्यकता है एवं यूनिट परिसर में कभी-कभार जंगली जानवर का आतंक हो जाने से कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कम्पनी परिसर फलदार वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। जिसमें फल दार पोधे रोपित किये गये जैसे आम, लीची, आडू, नासपाती, तेजपत्ता, खूमायू आदि के पौधे जिलाधिकारी द्वारा रोपण किये गये। वृक्षारोपण के समय जिला वन संरक्षक अधिकारी डी०के० भरत, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार, मैसर्स कम्पनी के प्रतिनिधि तथा मझोला के चेयरमेन निशान्त प्रताप सिंह द्वारा भी खूमायू पौधे का रोपण किया गया। औद्योगिक क्षेत्र भरा-पचपेड़ा में कराये जा रहे यू०पी०सीडा० द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं कम्पनी के परिसर में भी छायादार वृक्षारोपण किया गया एवं यू०पी०सीडा द्वारा कराये जा रहे कार्यों का गुणवत्तापूर्वक कार्य करने हेतु कम्पनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के रोड़, नाली, बोरवेल, विल्डिग एवं 45 मीटर इंटरेन्स गेट के कार्य जो यू०पी०सीड़ा० द्वारा कराये जा रहे कार्यों को समय से कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में कम्पनी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय यू०पी०सीडा के अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुशवाह एवं यू०पी०सीडा एवं कम्पनी के मेनेजर चंदन पाण्डे को निर्देशित किया गया भरा-पचपेडा में कराये जा रहे निर्माणधीन कार्य को गुणवक्तापूर्वक तीव्र गति से कार्यों को पूर्ण किया जाये।
निरीक्षण के दौरान कम्पनी के डायरेक्टर चन्दन पाण्डे, डी०एफ०ओ०, डी०के० भरत, उपायुक्त उद्योग, संजय कुमार, अधिशाषी अभियंता वी०के० चौधरी, चेयरमैन निषांत प्रताप सिंह (मझौला) एच०आर० मैनेजर रवीश, अनुज कुमार दिनेश सोनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा का निरीक्षण किया।
