जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम कनवारा में एक फरियादी द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक कनवारा को पैमाइश करने के निर्देश दिये। ग्राम लामा में मनरेगा कार्य का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में एक फरियादी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें बडोखर खुर्द को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जलजीवन मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पिपरहरी में पेयजल आपूर्ति के सम्ब्न्ध में आवेदन पत्र प्राप्त होने पर अधिशाषी अभियंता जलनिगम ग्रामीण को जलापूर्ति कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। आशा देवी के द्वारा आपसी लडायी झगडा की शिकायत प्राप्त होने पर एसएचओ मर्का को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राजकीय नलकूप खराब होने पर नलकूप शीघ्र ठीक कराये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता नलकूप को निर्देशित किया। ग्राम सैमरी में लेखपाल द्वारा भूमि पैमाइश ठीक से न किये जाने की शिकायत पर नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
