उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रही हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तृतीय चरण के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने ब्लॉक पटियाली गंज सोरों के खंड विकास अधिकारियों को झाड़ियां की कटाई में काम न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए झाड़ियां की कटाई पूर्ण करने के निर्देश नगर क्षेत्र कासगंज पटियाली सोरों में फॉगिंग एवं मच्छरों की दवा छिड़काव कम होने पर नाराजगी व्यक्त कर सभी अधिशासी अधिकारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए i पशुपालन विभाग कृषि विभाग आईसीडीएस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की अभियान में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अभियान में प्रगति करने हेतु निर्देशित निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के पेमेंट ना होने विकास खंड सोरों, पटियाली, MOIC का वेतन रोकने के निर्देश
जनपद में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की जाए संबंधित को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो अधिकारीयो कार्य अच्छा नहीं करेंगे उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर साफ सफाई की स्थिति को अभियान के समय अवश्य देखें उन्होंने कहा कि गांव में शहरी क्षेत्र में होगी सफाई अभियान नियमित रूप से होना चाहिए एंटी लारवा छिड़काव कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
कासगंज : जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग दस्तक अभियान तृतीय के अंतर विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न हुई
