जिससे क्षय रोगियों के स्वास्थ में सुधार हो सके तथा मा. प्रधानमंत्री जी के टीबी मुक्त भारत अभियान के विजन को साकार किया जा सककासगंज। जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त उद्यमियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया जिससे क्षय रोगियों के स्वास्थ में सुधार हो सके तथा मा. प्रधानमंत्री जी के टीबी मुक्त भारत अभियान के विजन को साकार किया जा सके। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, डिप्टी कलेक्टर, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
कासगंज : जिला उद्योग बन्धु,एवं व्यापार बंधु व औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक।
