फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 219/25 धारा 137(2)/87/352/131 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त करन पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम परम नगर रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 21 सितंबर 2025 को वादी द्वारा थाना कायमगंज में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण ने उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की कोशिश की। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त करन पुत्र श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देने की बात कही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 219/25 धारा 137(2)/87/352/131 बीएनएस थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, 2. कांस्टेबल सचिन कुमार
थाना कायमगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने टीम को तत्परता एवं सतर्कता के लिए सराहना व्यक्त की।
