पीलीभीत / राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के द्वारा आयोजित लोक कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से रामौतार सैनी विधायक, बलराम मौर्य प्रदेश सचिव, आकाश शाक्य प्रदेश सचिव, चंद्रपाल सैनी वरिष्ठ नेता साथ ही सतेंद्र कुमार मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अपने समाज की टीम के द्वारा दर्जनों लोगों के साथ रक्तदान करने पहुंचें। जिनमें गणेश मौर्य, देवेंद्र कुमार मौर्य, सौरभ कुमार मौर्य, हिमांशु कुमार मौर्य, सोनू मौर्य, लाला राम कुशवाहा ग्राम प्रधान और नीतीश कुमार कुशवाहा और इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से युवाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। अखिलेश यादव ने रक्तदान हेतु संपूर्ण मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया रक्तदान एक बड़ा पुण्य का कार्य है ये किसी आवश्यक व्यक्ति को जीवन दान देने का कार्य करता है। और साथ अखिलेश यादव के द्वारा रक्तदान करने के लिए सर्व समाज को प्रेरित करने का काम किया।
पीलीभीत :राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर KGMU में किया रक्तदान :सतेंद्र मौर्य
