अब तक की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फ़िल्म, ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज़ हुए एक हफ़्ते पूरा हो गया है और इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफॉर्म किया है. ऋषभ शेट्टी निर्देशित और स्टारर इस ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. इसी के साथ ये फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 25 करोड़ कमाए हैं. रिलीज के महज एक हफ्ते में भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. इसी के साथ इसने सात दिनो में 316 करोड़ का कलेक्शन कर साल 2022 में आई कांतारा के भारत के लाइफटाइम नेट कलेक्शन (309.64 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ क्या करके मानेगी? महज 7 दिन में बन गई 300 करोड़ी
