Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

सिंघम अगेन के सेट पर पूजा-अर्चना हुई, अजय देवगन, रणवीर सिंह भी मौजूद रहे

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह मौजूद रहे। यह रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी 2011 में इस यूनिवर्स की पहली फिल्म सिंघम रिलीज हुई थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी
Share:
सिंघम अगेन के सेट पर पूजा-अर्चना हुई, अजय देवगन, रणवीर सिंह भी मौजूद रहे
Read in your preferred language.

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह मौजूद रहे। यह रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी
2011 में इस यूनिवर्स की पहली फिल्म सिंघम रिलीज हुई थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी फिल्में आईं। रोहित शेट्टी ने कहा कि 12 साल पहले उन्होंने सिंघम बनाई थी। उस वक्त सोचा नहीं था कि एक दिन यह कॉप यूनिवर्स का रूप ले लेगी।
फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा- 12 साल पहले हमने इंडियन सिनेमा को सबसे बड़ा कॉप यूनिवर्स दिया। आपके प्यार और सहयोग से सिंघम फैमिली और बड़ी होती गई। आज हम अपनी फ्रेंचाइजी को सिंघम अगेन के जरिए और आगे ले जा रहे हैं।
सूर्यवंशी एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा- मैं इस वक्त देश में नहीं हूं। इस फ्रेम में न होना मिस भी कर रहा हूं। हालांकि मेरे जोश में कमी नहीं है। मैं आप सभी को सेट पर जॉइन करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। आप सभी को अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं। जय महाकाल।
सिंबा यानी रणवीर सिंह ने लिखा- शुभारंभ, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में अपने लोकप्रिय कैरेक्टर को दोबारा निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।
फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने लिखा- सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी। 12 साल पहले हमने सिंघम बनाई तो सोचा नहीं था कि एक दिन यह कॉप यूनिवर्स का रूप ले लेगी।
आज हम अपनी कॉप फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन की फिल्मिंग स्टार्ट कर रहे हैं। इसमें हम अपनी जान लगा देंगे। बस आपकी प्यार और दुआ की जरूरत है।