वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है। किट स्पॉन्सर एडिडास ने जर्सी के कंधों वाली जगह पर तिरंगे के कलर एड किए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने '3 का ड्रीम है अपना' थीम सॉन्ग के साथ जर्सी रिवील की।
वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज यानी बुधवार दोपहर 12 बजे वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग भी रिलीज किया।
एडिडास इस साल जून में ही भारत का जर्सी स्पॉन्सर बना। तब जारी हुई टीम इंडिया की वनडे जर्सी में कंधों पर सफेद कलर की 3 लाइनें बनी थीं। उन लाइनों को अब तिरंगे के कलर का कर दिया गया है, यानी सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी बनाई गई है।
BCCI ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 2 मिनट 21 सेकेंड का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। सॉन्ग 'इम्पॉसिबल नहीं है ये सपना, 3 का ड्रीम है अपना' की थीम पर बनाया गया। 3 का ड्रीम यानी भारत के तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने के सपने को गाने की मदद से दर्शाया गया। टीम इंडिया ने 1983 और 2011 में 2 बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है।
गाने में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज नजर आए
वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया वॉर्म-अप मुकाबलों में ही नई जर्सी पहन कर मैदान पर उतर जाएगी। टीम इंडिया 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी। 3 अक्टूबर को टीम का वॉर्म-अप मैच नीदरलैंड से होगा। इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी नई जर्सी पहन कर उतरेंगे।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमएम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछली रनर-अप न्यूजीलैंड टीम के बीच ओपनिंग मुकाबला होगा। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मुकाबले होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल होंगे, वहीं 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा।
India
वर्ल्ड कप टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी, साथ में थीम सॉन्ग भी
वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है। किट स्पॉन्सर एडिडास ने जर्सी के कंधों वाली जगह पर तिरंगे के कलर एड किए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने '3 का ड्रीम है अपना' थीम सॉन्ग के साथ जर्सी रिवील की। वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट क
Read in your preferred language.