Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

टीके की खुराक को बर्बाद करने के आरोप में विस्कॉन्सिन अस्पताल का कर्मी गिरफ्तार

कोरोना वायरस के टीके की खुराक को दो रातों से जानबूझकर फ्रीज से बाहर निकालकर उसे खराब करने के संदेह में बृहस्पतिवार को प्राधिकारियों ने विस्कॉन्सिन के उपनगर मिलवाउके में एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। द ग्राफ्टन पुलिस विभाग ने बताया कि 'एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर' के फार्मासिस्ट को लापरवाही से जान
Share:
टीके की खुराक को बर्बाद करने के आरोप में विस्कॉन्सिन अस्पताल का कर्मी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस के टीके की खुराक को दो रातों से जानबूझकर फ्रीज से बाहर निकालकर उसे खराब करने के संदेह में बृहस्पतिवार को प्राधिकारियों ने विस्कॉन्सिन के उपनगर मिलवाउके में एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया।

द ग्राफ्टन पुलिस विभाग ने बताया कि 'एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर' के फार्मासिस्ट को लापरवाही से जान को खतरे में डालना, दवाई के साथ छेड़छाड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया वह अब जेल में हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर नहीं की है और कहा है कि अभी औपचारिक तौर पर आरोप दर्ज नहीं हुए हैं।

एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर के मुख्य चिकित्सा समूह अधिकारी जेफ बार ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर में बताया कि फार्मासिस्ट ने जान बूझकर मॉडर्ना टीके की 57 शीशियों को 24 दिसंबर की रात में फ्रीज से बाहर निकाला और फिर उसे 25 दिसंबर को फ्रीज में रख दिया। इसके बाद उसने फिर 25 दिसंबर (शनिवार) की रात में बाहर निकाल दिया। इसके बाद रविवार सुबह एक कर्मी ने फ्रीज के बाहर इन शीशियों को पाया। र्किमयों ने इससे 57 लोगों को टीका लगाया। बार का कहना है कि ये खुराक प्रभावी नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मी ने जानबूझकर टीके को फ्रीज से बाहर निकाला लेकिन उन्होंने व्यक्ति के इरादे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं मॉडर्ना के अधिकारियों ने बताया है कि खराब टीके से किसी तरह की सुरक्षा संबंधी चिंता नहीं है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ